दस्तक अभियान से घर-घर पहुंच रही भाजपा, पार्टी कार्यकर्ता बता रहे सरकार की उपलब्धियां

पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने अपना अभियान तेज कर दिया है। बरेली में भाजपा कार्यकर्ता दो दिन तक घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे। इसे दस्तक अभियान नाम दिया गया है। भाजपा नेता और कार्यकर्ता दस्तक अभियान के तहत लोगों के घर जाकर सरकार की उपलब्धियां बताएंगे।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 25 Mar 2021 02:05 PM (IST) Updated:Thu, 25 Mar 2021 02:05 PM (IST)
दस्तक अभियान से घर-घर पहुंच रही भाजपा, पार्टी कार्यकर्ता बता रहे सरकार की उपलब्धियां
साहूकारा में सरकार की विकास पुस्तिका को लेकर घर-घर पहुंचे और पुस्तिका वितरित की।

बरेली, जेएनएन। पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने अपना अभियान तेज कर दिया है। बरेली में भाजपा कार्यकर्ता दो दिन तक घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे। इसे दस्तक अभियान नाम दिया गया है। भाजपा नेता और कार्यकर्ता दस्तक अभियान के तहत लोगों के घर जाकर सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। आज और कल दो दिन घर-घर दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसमें सांसद, विधायक, मंत्री और पदाधिकारी तक घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। बूथ संपर्क अभियान के लिए गुरुवार को गोपाल अंजन बरेली पहुंचे। यहां साहूकारा में सरकार की विकास पुस्तिका को लेकर घर-घर पहुंचे और पुस्तिका वितरित की।

chat bot
आपका साथी