Bareilly Today Horoscope : सप्तम भाव का चंद्रमा इन राशियों पर बरसाएगा पूर्ण कृपा, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Bareilly Today Horoscope बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा और मंगल की राशि वृश्चिक में गतिशील है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि सप्तम भाव का चंद्रमा ऊर्जा कारक और उन्नति दायक होता है। जो कई राशियों को लाभ देगा।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 01 Apr 2021 09:36 AM (IST) Updated:Thu, 01 Apr 2021 09:36 AM (IST)
Bareilly Today Horoscope : सप्तम भाव का चंद्रमा इन राशियों पर बरसाएगा पूर्ण कृपा, जानिए क्या कहते हैं सितारे
Bareilly Today Horoscope : सप्तम भाव का चंद्रमा इन राशियों पर बरसाएगा पूर्ण कृपा, जानिए क्या कहते हैं सितारे

बरेली , जेएनएन । Bareilly Today Horoscope :  बरेली की राशि वृषभ है, और चंद्रमा और मंगल की राशि वृश्चिक में गतिशील है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि सप्तम भाव का चंद्रमा ऊर्जा कारक और उन्नति दायक होता है। ऐसे में भूमि, भवन, प्रॉपर्टी, सोना, ताँबा, राजनीति से जुड़े लोगों को यह चंद्रमा बेहद फायदेमंद है वृश्चिक, धनु, मीन, वृषभ, मिथुन, कर्क राशि के जातकों पर चंद्रमा अपनी पूर्ण कृपा बरसाएगा, आज के दिन भूमि, भवन, सोना, आभूषण खरीदना बहुत ही लाभकारी होगा। प्रशासनिक तंत्र में उर्जा वान रहेगा। सरकारी तंत्र में आय के बढ़ोतरी के संकेत है। आर्थिक उन्नति के लिए आज पीले वस्त्र पहने,कन्याओं को केले का फल दान करें। रोग शांति के लिए केले के वृक्ष को जल से सीचे।

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2077

शाके - 1942

मास - चैत्र मास ,कृष्ण पक्ष

दिन - गुरुवार

तिथि - चतुर्थी तिथि प्रातः 10:59 तक उपरांत पंचमी तिथि

नक्षत्र- विशाखा नक्षत्र प्रात 7:20 तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र

योग - वज्र योग प्रातः 6:20 तक उपरांत सिद्धि योग

करण - बालव करण प्रातः 10:59 तक उपरांत कौलव करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

शुभ का चौघड़िया प्रातः 6:04 से 7:30 तक

चर लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 7:40 से मध्यान्ह 3:35 तक

शुभ अमृत चर का चौघड़िया शाम 4:56 से रात्रि 9:22 तक

जानिए आज का राशिफल

मेष – आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवन शैली में आय परिवर्तन से खुश रहेेंगे। आजीविका के नए स्त्रोत्र स्थापित होगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

वृषभ  भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी। अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद करेंगे। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आप का विरोध करेंगे।

मिथुन – समय रहते अपने कार्य पूर्ण कर लें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाएं, चमत्कारिक लाभ होगा।

कर्क – व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवन साथी से नम्रता से बात करें। आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न की बनावटी बाते करें। वाणी में मधुर रहे। यात्रा के योग हैं।

सिंह – आपके संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। मेहमानों की खातिरदारी करना पड़ेगी। अनावाश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।

कन्या – जल्दबाजी में किये फ़ैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आपकी बातों को सुना जायगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवन साथी के स्वास्थ में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा।

तुला – नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है। समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता, अत: अपने बारी का इंजतार करे। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे।

वृश्चिक – माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। किसी के बहकावे आकर अपने सम्बन्ध तोड़ने से बचें। जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मागना पड़ता। पैर में चोट लग सकती हे। समाज में नाम होगा।

धनु – नए भवन में जाने के योग हैं। जिन लोगों का सहयोग आपने किया था आज वे ही आप से मुंह फेर सकते हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करे तो। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें।

मकर – कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। पड़ोसियों की मदद करना पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन ना खुश होगे।

कुम्भ – जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव। किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हे। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा।

मीन – सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास होगा। 

chat bot
आपका साथी