Bareilly Gang Misdeed Case : पति के चीखने के बाद जागी बरेली पुलिस, सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का तीसरे दिन करा रही मेडिकल

Bareilly Gang Misdeed Case यूपी के बरेली में पति के चीख-चीख कर बताने के बाद महिला से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीसरे दिन पुलिस जाग गईं है। जिसके बाद पुलिस सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करा रही है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 12:53 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 12:53 PM (IST)
Bareilly Gang Misdeed Case : पति के चीखने के बाद जागी बरेली पुलिस, सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का तीसरे दिन करा रही मेडिकल
बरेली : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीसरे दिन जागी पुलिस, अब करा रही महिला का चिकित्सकीय परीक्षण

बरेली, जेएनएन। Bareilly Gang Misdeed Case : यूपी के बरेली में पति के चीख-चीख कर बताने के बाद महिला से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीसरे दिन पुलिस जाग गईं है।जिसके बाद पुलिस सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करा रही है। पुलिस ने इसके लिए जिला अस्पताल को पत्र लिखा है।जिसके बाद कुछ ही देर में महिला का चिकित्सकीय परीक्षण होगा।गौरतलब है कि बाइक सवारों ने पहले महिला का अपहरण किया।इसके बाद उसके साथ दरिंदगी की। महिला के चेहरे को पैरों से कुचलकर उसे अ‌र्द्धनग्न अवस्था में घटना स्थल पर ही छोड़कर भाग गए थे।

खरीददारी करने के लिए निकली थी महिला

जिस समय महिला के साथ दरिंदगी की वारदात हुई उस समय महिला खरीददारी करने बाजार गई थी। गौरतलब है कि शनिवार की शाम को वह घर से बाजार के लिए निकली थी तभी बाइक सवार तीन आरोपितों ने उसका अपहरण कर लिया था।जिसके बाद उसके साथ दरिंदगी कर भाग गए थे। ग्रामीणों को अगले दिन सुबह यानि रविवार को खेत में बेहोश अवस्था में पड़ी मिली थी।उसके निचले हिस्से के कपड़े गायब थे। इसके साथ ही चेहरे पर नीले रंग के कई निशान थे।जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

होश में आने पर महिला ने सुनाई थी दरिंदगी की दास्तां

महिला ने अपने साथ दरिंदगी होने की दास्तां होश में आने के बाद सुनाई थी। महिला ने बताया था कि वह खरीददारी करके लौट रही थी तभी आरोपित उसका मुंह दबोच कर उसे बाइक पर अगवा कर ले गए थे। इस दौरान दो आरोपितों ने उसके चेहरे और गर्दन पर कई वार किए थे। जिसके बाद वह बेहोश हाे गई थी। आरोपित वारदात के बाद उसे मृत समझकर छोड़कर भाग गए थे। इसके साथ ही उसके कपड़े व खरीदे गए कपड़े और बिछिया आदि भी अपने साथ ले गए थे।

मामले में पुलिस ने अपने हिसाब से लिखवाई थी तहरीर

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने लापरवाही बरतने के साथ ही मुकदमा लिखने तक में खेल किया। मामले में पुलिस ने न तो फोरेंसिक टीम को बुलवाया और न ही ठीक से एविडेंस कलैक्ट किए। इसके अलावा महिला के पति को चीख चीख कर बताना पड़ा कि उसकी पत्नी के साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म की वारदात हुई है। हांलाकि मामला बढ़ते देख पुलिस अब बैकफुट पर दिखाई दे रही है। इसके साथ ही पीड़िता ने भी एक आरोपित की जानकारी पुलिस को दी है। इस पूरे घटना क्रम के तीन दिन बीतने के बाद अब पुलिस महिला का चिकित्सीय परीक्षण करा रही है।

chat bot
आपका साथी