UP Police : ठगी करने वालों से बरेली पुलिस ने ठगे लाखों, सीओ ने बिगाड़ा खेल, निकला नाइजीरियन ग्रुप से संपर्क Bareilly News

जिले की पुलिस ने एक नया खेल कर दिया। जो सभी को ठगते थे पुलिस ने उन्हें ही ठग लिया। बिथरी चैनपुर पुलिस ने शुक्रवार रात एक कार से कुछ लोगों को पकड़ा।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 17 May 2020 09:48 AM (IST) Updated:Sun, 17 May 2020 01:23 PM (IST)
UP Police : ठगी करने वालों से बरेली पुलिस ने ठगे लाखों, सीओ ने बिगाड़ा खेल, निकला नाइजीरियन ग्रुप से संपर्क  Bareilly News
UP Police : ठगी करने वालों से बरेली पुलिस ने ठगे लाखों, सीओ ने बिगाड़ा खेल, निकला नाइजीरियन ग्रुप से संपर्क Bareilly News

बरेली जेएनएन। जिले की पुलिस ने एक नया खेल कर दिया। जो सभी को ठगते थे पुलिस ने उन्हें ही ठग लिया। बिथरी चैनपुर पुलिस ने शुक्रवार रात एक कार से कुछ लोगों को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि वह ऑनलाइन ठगी करते हैं। मामला सेट कर उनसे लाखों रुपए एटीएम से निकलवाए। लेकिन, सुबह जेल भेजने की नौबत आई तो रकम कम होने पर खेल बिगड़ गया। सीओ तृतीय ने दारोगा को फटकार लगाकर हड़पे रुपए निकलवाए। वहीं, आरोपित युवकों को थाना बारादरी ले जाया गया।

थाना बिथरी चैनपुर पुलिस के एक दारोगा और ड्राइवर समेत चार सिपाही शुक्रवार रात गश्त पर थे। इस दौरान मीडिया ऑन ड्यूटी लिखी एक जायलो कार दिखाई दी। उसमें सवार युवकों से पूछताछ पर पता चला कि सभी ऑनलाइन ठगी और एटीएम बदलकर कैश गायब करने का काम करते हैं। इसके बाद दारोगा और एक हेड कांस्टेबल ने ठगों से सेटिंग कर एटीएम से लगभग 10 लाख रुपए निकलवाए।

सुबह ठगों को एक लाख की बरामदगी के साथ दिखाए जाने की योजना बनाई, लेकिन खेल बिगड़ गया। किसी तरह जानकारी सीओ तृतीय अभिषेक वर्मा तक पहुंच गई। उन्होंने थाने पहुंचकर दारोगा को फटकार लगाई तो दारोगा ने हड़पे दो लाख रुपए निकाले। बाद में एक सिपाही 2 लाख रुपए और लेकर आया। सीओ तृतीय पकड़े गए सभी ठगों को थाना बारादरी ले आए। सूत्र बताते हैं कि इन ठगों का ग्रुप नाइजीरियन के संपर्क में भी है। सीओ तृतीय अभिषेक वर्मा ने इस संबंध में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

बिथरी चैनपुर से पकड़े गए ठगों की जानकारी की जा रही है। उनसे कई बड़े लिंक हाथ लग सकते हैं। जो पैसा एटीएम से निकाला गया था वह पूरा है। पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच कराई जाएगी। शैलेश पांडे, एसएसपी 

chat bot
आपका साथी