Bareilly News : बरेली के आंवला में प्रधान के चाचा की गोली मारकर हत्या, खून से लथपथ मिला शव

Bareilly Murder News बरेली के आंवला में ग्राम प्रधान के चाचा की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारों ने साेते समय हत्या की वारदात को अंजाम दिया जिसके बाद वह मौके से फरार हो गए।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Tue, 29 Nov 2022 10:34 AM (IST) Updated:Tue, 29 Nov 2022 10:34 AM (IST)
Bareilly News : बरेली के आंवला में प्रधान के चाचा की गोली मारकर हत्या, खून से लथपथ मिला शव
Bareilly News : बरेली के आंवला में प्रधान के चाचा की गोली मारकर हत्या, खून से लथपथ मिला शव

बरेली, जागरण संवाददाता। Bareilly Murder News :  यूपी के बरेली के आंवला में पथरा प्रधान के चाचा की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। हत्यारों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब वह अपने नए मकान में सो रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि घटना के बाद से ग्रामीणों में भी दहशत है।

आंवला के पथरा गांव में रहने वाले परशुराम वर्तमान में ग्राम प्रधान है। उन्होंने आंवला पुलिस को बताया कि उनके चाचा चतुरी लाल अपने नए मकान में सो रहे थे। किसी अज्ञात ने रात के समय उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। चतुरी लाल के गोली बाई ओर सीने में मारी गई है। घटना की जानकारी तब हुई जब घर नहीं पहुंचे।

नए मकान में स्वजन पहुंचे तो वह खून से लथपथ मिले। सीने पर गोली के निशान मिले है। आंवला पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल पर पहुंचे सीओ आंवला अजय कुमार गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया एक गोली मारे जाने की बात सामने आई है।गोली सीने पर मारी गई है। हर बिंदु पर छानबीन की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी