Bareilly Coronavirus News : बरेली मंडल में लगातार घट रहा कोरोना का पॉजिटिविटी रेट, जानिये क्या है रिकवरी रेट

Bareilly Coronavirus News मंडल का औसत पाजिटिविटी रेट घट कर 0.70 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। यह औसत 94.80 प्रतिशत दर्ज किया गया। आंकड़ों के अनुसार पिछले दस दिन में बरेली मंडल का पाजिटिविटी रेट डेढ़ प्रतिशत के आसपास ही दर्ज किया गया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sat, 29 May 2021 03:51 PM (IST) Updated:Sat, 29 May 2021 03:51 PM (IST)
Bareilly Coronavirus News : बरेली मंडल में लगातार घट रहा कोरोना का पॉजिटिविटी रेट, जानिये क्या है रिकवरी रेट
बरेली का 0.93, बदायूं का 1.01, पीलीभीत का 0.43 तथा शाहजहांपुर का पाजिटिविटी रेट 0.38 फीसदी दर्ज किया गया।

बरेली, जेएनएन। Bareilly Coronavirus News : मंडल का औसत पाजिटिविटी रेट घट कर 0.70 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। यह औसत 94.80 प्रतिशत दर्ज किया गया। कमिश्नर कार्यालय सभागार में टीम-9 की बैठक में कोरोना के आंकड़ों के अनुसार पिछले दस दिनों में बरेली मंडल का औसत पाजिटिविटी रेट डेढ़ प्रतिशत के आस पास ही दर्ज किया गया। अब बरेली का 0.93, बदायूं का 1.01, पीलीभीत का 0.43 तथा शाहजहांपुर का पाजिटिविटी रेट 0.38 फीसदी दर्ज किया गया। पाजिटिविटी रेट जिस गति से लगातार घट रहा है उसी तेजी से रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।

अपर आयुक्त अरुण कुमार ने बैठक में कहा कि कोरोना के मामलों में आ रही गिरावट के बाद अब सबसे बड़ा कार्य वैक्सीनेशन का है। प्रदेश सरकार पहली जून से वैक्सीनेशन का बड़ा अभियान शुरु करने जा रही है जिसकी समस्त तैयारियां कर ली गई हैं। वैक्सनीनेशन केंद्रों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी की जा रही है। बैठक में बताया गया कि मंडल में 339 केंद्रों पर 924560 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ लगाई गई है। मंडल में 1509170 एंटीजन टेस्ट किए गए हैं। 1070122 आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी