Bareilly Coronavirus News : बरेली में तेजी से कम हो रहा कोरोना संक्रमण, ताजा रिपोर्ट में सिर्फ 13 पॉजिटिव केस मिले

Bareilly Coronavirus News जिले में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से कमी आने लगी है। शुक्रवार को करीब सात हजार सैंपल की जांच रिपोर्ट आई। इसमें सिर्फ 13 लोगों में ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही कई मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sat, 29 May 2021 06:55 AM (IST) Updated:Sat, 29 May 2021 06:55 AM (IST)
Bareilly Coronavirus News : बरेली में तेजी से कम हो रहा कोरोना संक्रमण, ताजा रिपोर्ट में सिर्फ 13 पॉजिटिव केस मिले
अस्पताल में भर्ती चल रहे करीब 30 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

बरेली, जेएनएन। Bareilly Coronavirus News : जिले में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से कमी आने लगी है। शुक्रवार को करीब सात हजार सैंपल की जांच रिपोर्ट आई। इसमें सिर्फ 13 लोगों में ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही कई मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई और कई मरीज का होम आइसोलेशन पूरा हुआ।सीएमओ डॉ. सुधीर कुमार गर्ग के अनुसार शुक्रवार को 6974 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें से 6961 लोगों में संक्रमण नहीं पाया गया है। सिर्फ 13 लो संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही शुक्रवार को 6650 लोगों के सैंपल जांच के लिए इकट्ठे किए गए। अस्पताल में भर्ती चल रहे करीब 30 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके साथ ही संक्रमित हुए 152 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है।

बिल्डर व सपा नेता की अस्पताल में मौत : शहर के दो लोगों ने कोरोना को मात दे दी, लेकिन उसके बाद इलाज के दौरान जिंदगी से हार गए। नंदी हाइट्स के डायरेक्टर भावेश अग्रवाल के छोटे भाई रूपेश अग्रवाल को पिछले महीने कोरोना संक्रमण हो गया था। इस पर उन्हें खुशलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत में सुधार नहीं होने पर परिवार वाले दिल्ली के एक अस्पताल में ले गए। वहां जांच में वह कोरोना निगेटिव हो गए थे। इलाज के दौरान शुक्रवार को रूपेश अग्रवाल की मौत हो गई। वही, सपा नेता व बिल्डर नवाब अयूब हसन खां को भी पिछले दिनों कोरोना संक्रमण हुआ था। उन्हें भी शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें भी दिल्ली के एक अस्पताल में ले जाया गया। वहां जांच में वह कोरोना निगेटिव गए थे। बावजूद इसके हालत में सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार तड़के उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

chat bot
आपका साथी