Badaun Coronavirus News Update आधी रात के बाद बदायूं में मिले कोरोना संक्रमण के 12 नए केस

बदायूं में एक दर्जन नए कोरोना संक्रमित केस मिले है। यह जानकारी स्वास्थ्य महकमें के अधिकारियों ने आधी रात को रिपोर्ट आने के बाद जारी की।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 01:01 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 05:46 PM (IST)
Badaun Coronavirus News Update आधी रात के बाद बदायूं में मिले कोरोना संक्रमण के 12 नए केस
Badaun Coronavirus News Update आधी रात के बाद बदायूं में मिले कोरोना संक्रमण के 12 नए केस

बदायूं, जेएनएन। बदायूं में एक दर्जन नए कोरोना संक्रमित केस मिले है। यह जानकारी स्वास्थ्य महकमें के अधिकारियों ने आधी रात को रिपोर्ट आने के बाद जारी की। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इनमें से चार शहर के अलग अलग जगहो पर रहने वाले है, तो उसहैत के पांच, एक उझानी, एक शेखूपुर और एक सिरसौली गांव का संक्रमित है। आधी रात के बाद स्वस्थ महकमे ने रिपोर्ट जारी करने के बाद संबंधित इलाकों को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में जहां शाम तक एक भी कोरोना संक्रमित न मिलने की बात कही जा रही थी। वहीं आधी रात के बाद यह स्थिति बदल गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 12 नए केस निकलने की बात कही गई। जिसके बाद एक बार फिर लोग सकते में आ गए है। हालांकि इस बात की भी चर्चा की जा रही है कि कोरोना संक्रमित की यह सूची स्थानीय स्तर पर जिम्मेदार दबाए रहे। सुबह स्वास्थ्य विभाग ने 12 केस निकलने की पुष्टि की।

इसमें शहर के मुहल्ला पटियाली सराय में कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए दो लोग भी संक्रमित निकलने। शहर के ही मुहल्ला शहबाजपुर और अलफखां सराय के दोनों केस नए निकले हैं। इसी तरह से उसहैत के वार्ड संख्या पांच में निकले सभी पांच लोग भी संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव निकले हैं। उझानी ब्लॉक के गांव सिरसौली, शेखूपुर और उझानी कस्बे में भी एक एक केस निकला है।

शहर में सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने हॉटस्पॉट एरिया का निरीक्षण करते हुए नए स्थानों को सील करने के निर्देश दिए हैं। जिन इलाकों में कोरोना संक्रमित के केस निकले हैं वहां और ज्यादा निगरानी के निर्देश पुलिस को दिए। 

chat bot
आपका साथी