रात को आंगन में सो रहा था परिवार, घर में घुसकर उड़ेल दिया तेजाब

शाही थाना क्षेत्र के ठिरिया कल्यानपुर गांव में घर के बरामदे में सो रही महिला, उसके दो बच्चों व सास पर गुरुवार देर रात अज्ञात शख्स ने तेजाब उड़ेल दिया।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 01:30 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 10:23 PM (IST)
रात को आंगन में सो रहा था परिवार, घर में घुसकर उड़ेल दिया तेजाब
रात को आंगन में सो रहा था परिवार, घर में घुसकर उड़ेल दिया तेजाब

बरेली(जेएनएनए)। घर में दो बच्चों के साथ सो रही विवाहिता पर गांव के ही एक व्यक्ति ने तेजाब उड़ेल दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। पास में सो रहीं सास भी छींटे पडऩे से झुलस गईं। सभी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के पति ने एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

 

शाही के ठिरिया कल्याणपुर गांव निवासीप्रेमपाल मजदूरी करता है। गुरुवार रात वह ट्रक से भूसी उतारने मढ़ीनाथ गया हुआ था। घर के आंगन में उसकी मां सोमवती, बेटे उमेश (6) और अरुण (5) के साथ चारपाई पर हो रही थीं। पास में ही पलंग पर प्रेमपाल की पत्नी राजकुमारी (32) नौ माह के बेटे पुष्पेंद्र और बेटी ऊषा (3) के साथ सो रही थीं। घर में दरवाजा नहीं है। गुरुवार रात करीब ढाई बजे घर में घुसकर किसी ने जग से राजकुमारी पर तेजाब फेंक दिया। इससे राजकुमारी, बेटा पुष्पेंद्र और बेटी ऊषा गंभीर रूप से झुलस गए। जबकि छींटें पडऩे से सांस सोमवती भी झुलस गईं। चीख पुकार पर गांव के लोग जाग गए। घर में भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घायलों को यूपी-100 की गाड़ी से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तेजाब से राजकुमारी का दाहिनी तरफ का पूरा चेहरा, पुत्र व पुत्री के पेट और चेहरे जल गए हैं। सोमवती भी छींटे पडऩे से जल गईं। पति प्रेमपाल ने गांव के ही भागीरथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने भागीरथ को गिरफ्तार कर लिया। 

घटनास्थल से मिला जग व पर्स

घटनास्थल पर जांच के दौरान पुलिस को एक पर्स मिला, जो प्रेमपाल के दोस्त व गांव के ही ओमकार का है। आरोपित भागीरथ उसका भाई है। इसके अलावा मौके से एक जग भी मिला, जिसमें तेजाब लाया गया था। पुलिस ने जग से तेजाब का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। 

...तो भाई को फंसाने के लिए भागीरथ ने फेंका तेजाब 

पुलिस ने शक के आधार पर ओमकार और भागीरथ को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। मौके से मिले पर्स में पुलिस को ओमकार का फोटो और उसके बेटे का आधार कार्ड मिला। वहीं, प्रेमपाल ने पुलिस को बताया कि ओमकार का उसके भाई भागीरथ से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। पिछले दिनों दोनों में मारपीट हुई थी। इसी दौरान ओमकार का पर्स गिर गया, जो भागीरथ के हाथ लग गया होगा। भागीरथ ने तेजाब फेंकने के बाद ओमकार को फंसाने के लिए पर्स मौके पर डाल दिया। 

आरोपित बोला- मैंने नहीं फेंका तेजाब

पुलिस की पूछताछ के दौरान भागीरथ अपना जुर्म कुबूल नहीं कर रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के वक्त रात में भागीरथ कहां था। 

टॉयलेट साफ करने वाले तेजाब से किया हमला

मौके से लिए गए सैंपल की जांच में पता चला है कि महिला पर टॉयलेट साफ करने वाले तेजाब से हमला किया गया था। चूंकि, यह तेजाब हल्का होता इसलिए विवाहिता व बच्चें ज्यादा झुलसे नहीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। 

डेढ़ साल पहले भी हुई थी एसिड अटैक की घटना

ठिरिया कल्यानपुर गांव में जून 2017 को भी एक किशोरी पर तेजाब फेंका गया था। इसमें किशोरी समेत दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। मामले में दो आरोपितों को जेल भेजा था। गुरुवार रात को एसिड अटैक की दूसरी वारदात हुई तो पुरानी घटना की यादें ताजा हो गईं। प्रेमपाल व ओमकार दोनों एकसाथ मजदूरी करते हैं। प्रेमपाल की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। 

chat bot
आपका साथी