Accident : शाहजहांपुर में सड़क किनारे लेटे मानसिक मंदित को अज्ञात वाहन ने कुचला

सड़क किनारे लेटे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 12:37 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 12:37 PM (IST)
Accident : शाहजहांपुर में सड़क किनारे लेटे मानसिक मंदित को अज्ञात वाहन ने कुचला
Accident : शाहजहांपुर में सड़क किनारे लेटे मानसिक मंदित को अज्ञात वाहन ने कुचला

शाहजहांपुर, जेएनएन। सड़क किनारे लेटे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। हालांकि पुलिस शव की शिनाख्त नहीं करा सकी।

अल्हागंज थाना क्षेत्र के जलालाबाद की ओर जाने वाले स्टेट हाईवे पर रविवार सुबह एक युवक सड़क किनारे लेटा था। एक अज्ञात वाहन युवक को कुचलता हुआ निकल गया। जिससे घटना स्थल पर भीड़ लग गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद कार्यवाहक थानाध्यक्ष मान बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे।

उन्होंने आस-पास के व्यापारियों से जानकारी की तो पता चला कि युवक मानसिक मंदित था। नगर के होटल पर मांगकर खाना खाने के बाद रात को सड़क किनारे ही लेट जाता था। शिनाख्त कराने के लिए पुलिस ने आस-पास के गांवों में भी संपर्क किया लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं हो पाई।

किस वाहन से युवक की मौत हुई है इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। युवक के पास ऐसा कुछ नहीं मिला है जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। मान बहादुर सिंह, कार्यवाहक थानाध्यक्ष अल्हागंज 

chat bot
आपका साथी