पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद से ब्लैकमेलिंग के आरोपित संजय सिंह पर दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज

पूर्व केंद्रीय गृहराज्यमंत्री चिन्मयानंद से ब्लैकमेलिंग के आरोपित संजय सिंह के खिलाफ पुलिस ने दहेज उत्पीडऩ व मारपीट करने का का मुकदमा दर्ज किया है।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Wed, 08 Apr 2020 08:17 AM (IST) Updated:Wed, 08 Apr 2020 09:41 AM (IST)
पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद से ब्लैकमेलिंग के आरोपित संजय सिंह पर दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज
पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद से ब्लैकमेलिंग के आरोपित संजय सिंह पर दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज

शाहजहांपुर, जेएनएन। पूर्व केंद्रीय गृहराज्यमंत्री चिन्मयानंद से ब्लैकमेलिंग के आरोपित संजय सिंह के खिलाफ पुलिस ने दहेज उत्पीडऩ व मारपीट करने का का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपित की तलाश में दबिश भी दी लेकिन वह घर पर नहीं मिला।

थाना रोजा क्षेत्र के गांव पडऱा सिकंदरपुर निवासी जगदीश सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि बेटी प्रीति की शादी पांच साल पहले तिलहर थाना क्षेत्र के बंथरा गांव निवासी संजय सिंह के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही संजय सिंह दहेज में दस लाख रुपये की मांग करने लगे। डिमांड पूरी न होने पर मारपीट शुरू कर दी। प्रीति ने जब परिजनों से शिकायत की तो पांच अप्रैल को फिर मारपीट करने का आरोप लगाया। प्रीति ने मामले की जानकारी डायल 112 पर दी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित भाग गया। संजय सिंह पर पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद से ब्लैकमेलिंग का आरोप है जो कुछ दिनों पहले ही जमानत पर जेल से रिहा हुआ था।

क्या बोली पुलिस

प्रभारी निरीक्षक सुनील अहलावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।  

chat bot
आपका साथी