Coronavirus Update : 359 निगेटिव, तीन वृद्धों की मौत, उद्यमी की पत्नी-बेटे समेत छह संक्रमित

कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर कोविड एल-2 अस्पतालों में आइसोलेट तीन वृद्धों की मौत हो गई। जबकि शुक्रवार को आइवीआरआइ से 362 सैंपल की रिपोर्ट आई जिसमें तीन पॉजिटिव आए।

By Edited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 02:07 AM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 05:23 PM (IST)
Coronavirus Update : 359 निगेटिव, तीन वृद्धों की मौत, उद्यमी की पत्नी-बेटे समेत छह संक्रमित
Coronavirus Update : 359 निगेटिव, तीन वृद्धों की मौत, उद्यमी की पत्नी-बेटे समेत छह संक्रमित

बरेली, जेएनएन  कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर कोविड एल-2 अस्पतालों में आइसोलेट तीन वृद्धों की मौत हो गई। जबकि शुक्रवार को आइवीआरआइ से 362 सैंपल की रिपोर्ट आई जिसमें तीन पॉजिटिव आए। वहीं एक प्राइवेट लैब और दो ट्रूनेट से पॉजिटिव आए हैं। शुक्रवार को पॉजिटिव आए लोगों में पूर्व में संक्रमित मिले रामपुर गार्डन के उद्यमी की पत्नी और बेटा भी शामिल हैं। इनकी हुई मौत शहर के मॉडल डाउन कीर्ति नगर निवासी वृद्ध की रिपोर्ट तीन दिन पहले पॉजिटिव आई थी। उनके बेटे ने घर के लोगों के बीमार होने का वीडियो भी वायरल किया था। शुक्रवार शाम वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई।

वहीं ब्रह्मपुरा निवासी वृद्ध व जखीरा किला निवासी एक वृद्ध की मौत हुई है। कोविड-19 के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि तीनों वृद्धों को कई बीमारियां भी थीं। उनका डेथ आडिट कराया जाएगा। शनिवार को तीनों के शव मानक अनुसार परिजनों को सौंपे जाएंगे। ट्रूनेट और प्राइवेट लैब से यह पॉजिटिव पीलीभीत के जहानाबाद निवासी वृद्ध जो जिला अस्पताल में भर्ती थे।

बुखार होने के चलते उनकी ट्रूनेट से जांच कराई गई। वहीं जिला महिला अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट की जांच भी ट्रू नेट मशीन से हुई थी दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा इज्जतनगर अधेड़ को बुखार होने पर उन्होंने एक अस्पताल में जांच कराई थी। जहां उनकी कोरोना जांच भी कराई गई। इसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

मॉडल टाउन कीर्ति नगर, जखीरा किला व ब्रह्ममपुरा निवासी वृद्ध की कोविड एल-2 अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। तीनों के शवों को शनिवार को परिजनों को सौंपा जाएगा। इसके अलावा छह रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। सभी को आइसोलेट करा दिया गया है। - डॉ. रंजन गौतम, जिला सर्विलांस अधिकारी कोविड-19

chat bot
आपका साथी