रूमाली कौ गांठा, रियूडी लखनऊ की..

जागरण संवाददाता, बरेली : उत्तरायणी मेले के दूसरे दिन स्टार नाइट में प्रसिद्ध गायक जितेंद्र तोमक्याल

By Edited By: Publish:Sun, 15 Jan 2017 12:57 AM (IST) Updated:Sun, 15 Jan 2017 12:57 AM (IST)
रूमाली कौ गांठा, रियूडी लखनऊ की..
रूमाली कौ गांठा, रियूडी लखनऊ की..

जागरण संवाददाता, बरेली : उत्तरायणी मेले के दूसरे दिन स्टार नाइट में प्रसिद्ध गायक जितेंद्र तोमक्याल ने महफिल लूट ली। उन्होंने अपनी एलबम के सुपरहिट गानों की लड़ी लगा दी। उन्होंने सुनाया, रुमाली कौ गांठा, रियूडी लखनऊ की, लायूं त्यो नौ की, नीमा छोरी रे, खेती गांव की ने सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया। मंच के आगे पदाधिकारियों समेत अन्य लोग नाचने लगे। इसके बाद गाया, हो रंगली बाना, होशिया पराणा, काफल पाकल नरसिंह ढाना पर सभी मंत्रमुग्ध हो गए।

हाल ही में दुबई, कुवैत, कतर, मस्कट में हुए कौतिथ में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले जितेंद्र ने बताया कि उनके सभी गाने खुद लिखे है। उनके गानों में पहाड़ की संस्कृति, परंपरा का गजब का समावेश है। बताया कि उनका मकसद इन गानों के जरिये समाज के युवाओं को पहाड़ की सभ्यता, संस्कृति की ओर ले जाना है। बोले, विदेशों में भी प्रवासी लोगों ने खासा सराहा। उनके बाद लोहाघाट की बेबी प्रियंका चंद्रा ने घास काटलू ईजू ऊंचो डाना मां, सास मेरी झुरी रौली मन मन मां सुनाया तो तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। छह साल से गायकी करने वाली प्रियंका ने अब तक गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषा में कई गीत गाए हैं। इसके साथ ही मंच का संचालन कर रहे आकाशवाणी के कलाकार व अल्मोड़ा निवासी सुरेंद्र राजेश्वरी ने अल्मोड़ा बाजार कमला न मार झटका सुनाकर सभी का दिल जीत लिया। गायक पूरन सिंह दानू ने म्यर पहाड़ बिल्कुल छा स्वर्ग समान समेत अन्य गीत सुनाकर वाहवाही लूटी। गायक जगदीश आर्या ने चाना चनुली तीले धारा बोला सुनाकर पहाड़ की याद ताजा कर दी।

chat bot
आपका साथी