आठ से भाजपा नेताओं का बरेली में डेरा

जागरण संवाददाता, बरेली : आठ दिसंबर को भाजपा की परिवर्तन यात्रा जिले में पहुंचने के साथ ही मंत्री व क

By Edited By: Publish:Wed, 07 Dec 2016 12:57 AM (IST) Updated:Wed, 07 Dec 2016 12:57 AM (IST)
आठ से भाजपा नेताओं का बरेली में डेरा

जागरण संवाददाता, बरेली : आठ दिसंबर को भाजपा की परिवर्तन यात्रा जिले में पहुंचने के साथ ही मंत्री व कई अन्य बड़े नेता भी पहुंच जाएंगे। आठ को मीरगंज में यात्रा का स्वागत व बड़ी जनसभा होगी। जिले में घूमने के बाद 11 को यात्रा शहर पहुंचेगी।

भाजपा की परिवर्तन यात्रा मीरगंज में आठ दिसंबर को प्रवेश करेगी। वहां जनसभा को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार और महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी आदि संबोधित करेंगे। शहर में यात्रा 11 दिसंबर को आएगी। उस दौरान होने वाली जनसभा को रेल मंत्री सुरेश प्रभु, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार व सांसद योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे।

महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया ने बताया कि मंत्रियों के आगमन का कार्यक्रम मिल गया है। उसी के अनुसार तैयारियां की जा रही हैं। जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर ने बताया कि पहली जनसभा मीरगंज में होगी। कार्यकर्ता हर विधानसभा में तैनात किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी