13 साल के लड़के और 12 साल की लड़की को हो गया प्यार फिर उठाया खौफनाक कदम

लखनऊ से दिल्ली के लिए बुधवार को चली श्रमजीवी एक्सप्रेस में चार घंटे तक दो नाबालिगों की लवस्टोरी भी साथ-साथ चली। इस स्टोरी में लड़का महज 13 साल का और लड़की बमुश्किल 12 साल की थी।

By Ashish MishraEdited By: Publish:Fri, 15 Jul 2016 04:40 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jul 2016 05:30 PM (IST)
13 साल के लड़के और 12 साल की लड़की को हो गया प्यार फिर उठाया खौफनाक कदम

बरेली (जेएनएन)। लखनऊ से दिल्ली के लिए बुधवार को चली श्रमजीवी एक्सप्रेस में चार घंटे तक दो नाबालिगों की लवस्टोरी भी साथ-साथ चली। इस स्टोरी में लड़का महज 13 साल का और लड़की बमुश्किल 12 साल की थी। जीआरपी कंट्रोल रूम से मैसेज चला तो दोनों को रात सवा बारह बजे बरेली जंक्शन पर उतारा गया। सूचना पर गुरुवार दोपहर दोनों के परिजन बरेली पहुंचे। बच्चों को उनके सुपुर्द कर किया गया।

उत्तर प्रदेश के समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें

परिजन के अनुसार 13 साल का लड़का लखनऊ के अमीनाबाद में अमानीगंज का निवासी है। आठवीं के बाद पढ़ाई में मन नहीं लगा तो पढ़ाई छोड़ कर चिनहट की एक फैक्ट्री में गार्ड की नौकरी करने लगा। अमीनाबाद में ही रहने वाली 12 वर्षीय लड़की से दोस्ती हुई। नादान उम्र में ही इन दोनों ने बुधवार को घर से भागने की योजना बना डाली। इसके बाद दोनों लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंच गए और श्रमजीवी एक्सप्रेस में सवार हो गए।

chat bot
आपका साथी