बिना सूचना हो रही कटौती, लोग बेहाल

जागरण संवाददाता, बरेली: गर्मी के मौसम में लोगों को सप्लाई देने के बिजली विभाग के दावे खोखले साबित हो

By Edited By: Publish:Sat, 30 Apr 2016 01:55 AM (IST) Updated:Sat, 30 Apr 2016 01:55 AM (IST)
बिना सूचना हो रही कटौती, लोग बेहाल

जागरण संवाददाता, बरेली: गर्मी के मौसम में लोगों को सप्लाई देने के बिजली विभाग के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। इतना ही नहीं अधिकारी डीएम के आदेशों की भी धज्जियां उड़ा रहे हैं। उनके आदेश के बावजूद शटडाउन की सूचना जनता को नहीं दी जा रही। शुक्रवार को भी 132 सिविल लाइंस से हुई कटौती के कारण लोग परेशान रहे। अधिकारी एक दूसरे पर बात टाल रहे हैं।

बीते कई दिनों से दोहना लाइन पर कंडक्टर बदलने के काम के चलते दिन में सिविल लाइंस स्थित 132 सब स्टेशन की सप्लाई फरीदपुर से ही ली जा रही है। लोड बढ़ने के कारण यहां से लगातार कटौती हो रही है। शुक्रवार को भी इससे जुड़े सिविल लाइंस, शाहदाना, कैंट, जगतपुर बिजलीघरों में बारी-बारी से सप्लाई काटकर दी गई। बताते है कि ट्रांसमीशन वालों ने वितरण के अधिकारियों को शटडाउन की सूचना जनता को देने के लिए कह दिया। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों से कहा। इधर से उधर बात टलती गई, लेकिन सूचना नहीं दी गई। सूचना नहीं मिलने के कारण शुक्रवार को भी इन बिजलीघरों से जुड़े कई मुहल्लों में बिजली सप्लाई बाधित रही।

रोहली टोला में फिर फुंका ट्रांसफार्मर

रोहली टोला में बंजरिया के पास ट्रांसफार्मर दो दिन पहले फुंक गया था। वहां मरम्मत के बाद गुरुवार को ट्रांसफार्मर रखा गया। इसके बाद शुक्रवार को वह ट्रांसफार्मर भी फुंक गया। इससे उपभोक्ता परेशान रहे।

अधिक समय लिया जा रहा शटडाउन

शहर में बंच केबिल बिछाने समेत अन्य कामों के लिए लिया जा रहा शटडाउन समय से अधिक किया जा रहा है। इससे लोगों को अतिरिक्त समय सप्लाई नहीं मिल पा रही जिससे लोग परेशान हैं।

chat bot
आपका साथी