पांच घंटे बिजली कटौती से आधा शहर रहा परेशान

जागरण संवाददाता, बरेली : जिले के विभिन्न 132 केवी सब स्टेशनों पर गुरुवार को पांच घंटे का शट

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Mar 2018 03:01 AM (IST) Updated:Fri, 30 Mar 2018 03:01 AM (IST)
पांच घंटे बिजली कटौती से आधा शहर रहा परेशान
पांच घंटे बिजली कटौती से आधा शहर रहा परेशान

जागरण संवाददाता, बरेली : जिले के विभिन्न 132 केवी सब स्टेशनों पर गुरुवार को पांच घंटे का शट डाउन लिया गया। इससे आधा शहर परेशान रहा। 33 केवी की छह नई मेन लाइन डालने के लिए आपूर्ति बंद की गई थी। मुख्य अभियंता अंशुल अग्रवाल ने बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों में विद्युत आपूर्ति और बेहतर करने के लिए कार्य चल रहा था। पहले अप्रैल महीने में यह कार्य प्रस्तावित था लेकिन फिलहाल कम गर्मी होने के चलते तत्काल 132 केवी सब स्टेशन पर शट डाउन कर 33 केवी मेन लाइन बढ़ाने का फैसला लिया गया। लोगों को ज्यादा परेशानी न हो इसलिए हड़ताल में भी काम करवाया गया।

अलग हो जाएगी कई इलाकों की आपूर्ति : एक्सईएन फ‌र्स्ट राकेश सिंह बताते हैं कि 33केवी की छह नई बेस लाइन डाली जा रही हैं। इससे कैंट और जगतपुर की सप्लाई अलग-अलग रूट से हो जाएगी। अभी तक एक ही लाइन से सप्लाई हो रही थी। इसके अलावा दोहना से होकर रामपुर गार्डन को सप्लाई देने के बजाय इलाके से ही सप्लाई मिलेगी। इसके अलावा डीडीपुरम के लिए दो अलग लाइन होंगी। वहीं, मिशन कंपाउंड के लिए अलग 33केवी लाइन शुरू होगी।

पांच घंटे ये इलाके रहें प्रभावित

सिविल लाइंस, रामपुर बाग, कैंट, जगतपुर, सुभाष नगर का कुछ इलाका। इसके अलावा महानगर, कुतुबखाना, किला, आजाद नगर, कटरा चांद खां, सिंधु नगर आदि।

अधिकारियों के सीयूजी बंद, संविदाकर्मी ऑन वर्क

राइट टू वर्क मुहिम के तहत बिजली कर्मियों की हड़ताल का असर गुरुवार को मिला जुला रहा। इंजीनियर लेवल के अधिकांश अधिकारियों के मोबाइल नंबर बंद रहे। यहां पूरी तरह से छुट्टी जैसा माहौल रहा। वहीं, शहर में हुए छोटे फॉल्ट सुधारने का जिम्मा संविदाकर्मियों पर ही रहा।

क्या कहते हैं शहरवासी

इलाके में पांच घंटे से ज्यादा समय तक बिजली नहीं आई। इससे गर्मी से दो चार होना पड़ा। बच्चों को खासकर गर्मी में काफी परेशानी हुई।

-जतिन कुमार, कटरा चांद खां विभाग को अगर सब स्टेशन पर कोई सुधार कार्य करना था तो सुबह करता। दोपहर में बिजली आपूर्ति बाधित करना गलत है। बिजली न होने से पानी तक की किल्लत हो गई।

-अरविंद, आजाद नगर बिजली जाने से कई समस्याएं एक साथ खड़ी हो जाती हैं। गर्मी के साथ मच्छरों का भी आतंक बढ़ जाता है। इसके अलावा पानी की समस्या भी होती है।

-अनुराग सिंह, सिविल लाइंस पांच घंटे से ज्यादा समय तक हुए शट डाउन से इन्वर्टर ने भी साथ छोड़ दिया। शाम को गर्मी से कुछ राहत मिली। हां, प्रदर्शन के बावजूद काम करना काबिले तारीफ है।

-रवि शेंट्टी, रामपुर गार्डन वर्जन

एकजुट होकर हड़ताल को अमलीजामा पहनाने पर ही वर्क टू रूल काम करेगा। पूरी तरह कार्यबंदी पर ही सरकार हमारी आवाज सुनेगी। 132केवी सब स्टेशन पर हो रहे सुधार कार्य के बाबत अधिकारियों से बात की जाएगी।

-रणजीत चौधरी, संयोजक, संघर्ष समिति

chat bot
आपका साथी