बहन से छेड़छाड़ पर मौसेरे भाई की हत्या

जागरण संवाददाता, बरेली : रक्षाबंधन के दिन मौसेरी बहन से छेड़खानी करने वाले युवक को सजा-ए-मौत मिली। आर

By Edited By: Publish:Sun, 30 Aug 2015 07:41 PM (IST) Updated:Sun, 30 Aug 2015 07:41 PM (IST)
बहन से छेड़छाड़ पर मौसेरे भाई की हत्या

जागरण संवाददाता, बरेली : रक्षाबंधन के दिन मौसेरी बहन से छेड़खानी करने वाले युवक को सजा-ए-मौत मिली। आरोपी की हरकत से गुस्साए युवती के सगे भाईयों ने लाठियों से पीटकर व गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए खुद को पुलिस को फोन किया कि चोर आया था, पिटाई करने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जब पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया।

शनिवार रात लगभग 12.50 बजे इज्जतनगर थाना प्रभारी कमल सिंह को बन्नूवाल नगर कॉलोनी में प्लाट पर तैनात चौकीदार संतराम गूजर पुत्र रामवीर सिंह निवासी ग्राम बझेड़ा थाना दातागंज बदायूं ने फोन पर बताया कि प्लाट की बाउंड्री पर तीन अंजान शख्स दिखाए दिए। इनमें दो बैठे हुए थे, जबकि एक खड़ा था जिसके कंधे पर ट्रक की बैटरी थी। जब संतराम ने शोर मचाया, तो एक शख्स ने गोली चला दी। संतराम ने बचाव में लाठी का वार किया, जो चोर के सिर पर लगा और उसकी मौत हो गई। जबकि अन्य दो मौके से फरार हो गए। प्लाट के मालिक लक्ष्मणदास हूजा की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ शेड में घुसकर बैटरी चुराने और विरोध करने पर फाय¨रग का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

ऐसे खुला असली मामला

पुलिस ने घटना की तफ्तीश शुरू की तो अलग कहानी सामने आई। प्लाट के करीब रहने वालों ने बताया कि फाय¨रग की आवाज नहीं आई थी। शक गहराया तो वादी पक्ष से कड़ी पूछताछ शुरू कर दी गई। संतराम की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन राममाया का बेटा संजयनगर निवासी राजीव उसकी बेटी पर गलत नीयत रखता था। कत्ल की रात संतराम और जगपाल ने राजीव को बहन का हाथ पकड़ते हुए देखा था। इसके बाद हत्या की योजना बनाकर दोनों ने राजीव को हूजा ट्रांसपोर्टर के प्लाट पर बुलाया। पहले जमकर शराब पी गई। इसके बाद संतपाल ने राजीव को पीछे से पकड़ लिया। जगपाल ने लाठी से सिर पर वार किया। जिससे राजीव वहीं ढेर हो गया। संतराम ने अंगोछे से उसका गला भी दबा दिया। पुलिस ने संतराम की निशानदेही पर कत्ल में इस्तेमाल अंगोछा बरामद कर लिया। फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर खून के साक्ष्य भी सुरक्षित कर लिये हैं। इज्जतनगर थाना में दर्ज चोरी का मुकदमा धारा 302 और 201 में तरमीम कर दिया गया है। फरार मुल्जिम जगपाल की तलाश की जा रही है।

वर्जन

राजीव की हत्या के बाद आरोपियों ने कहानी गढ़ी थी। तफ्तीश में सारा सच सामने आ गया। बहन से छेड़छाड़ के चलते आरोपियों ने उसकी हत्या की थी। एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे की तलाश चल रही है।

समीर सौरभ, एसपी सिटी

chat bot
आपका साथी