महिला के इश्क फुटबाल बना सिपाही

बहेड़ी: सिपाही पर इश्क का ऐसा नशा चढ़ा कि कई कोस दूर महिला के घर के अकसर चक्कर लगाने लगा। इश्क व मुश्

By Edited By: Publish:Fri, 03 Jul 2015 09:59 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2015 09:59 PM (IST)
महिला के इश्क फुटबाल बना सिपाही

बहेड़ी: सिपाही पर इश्क का ऐसा नशा चढ़ा कि कई कोस दूर महिला के घर के अकसर चक्कर लगाने लगा। इश्क व मुश्क छुपाए नहीं छुपते। सिपाही के साथ भी ऐसा ही हुआ। ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। फिर क्या था-सरेआम दे दनादन हुई। सिपाही को भीड़ के इतने हाथ पड़े कि मुंह सूज गया। बदन के बाकी हिस्से भी दर्द करने लगे। पुलिस वाले को सरेआम पिटते हुए पुलिस ने ही बचाया।

मकसूदनपुर की एक महिला के संबंध बरेली शहर के थाना सुभाष नगर में तैनात सिपाही से होना बताए जाते हैं। सिपाही इस महिला के घर अक्सर आता जाता है। महिला के साथ आते जाते भी कई बार सरेआम लोगों ने देखा। गुरुवार शाम लगभग चार बजे यह सिपाही शराब के नशे में धुत होकर गाव पहुंचा और रात तक वहीं रहा। रात में महिला के बच्चों के तंग करने पर नशे में धुत यह सिपाही करीब साढ़े 9 बजे महिला के बच्चे को मारने लगा तो महिला के देवर ने खामोशी से यह बात गाव वालों को बता दी। इस पर तमाम ग्रामीण महिला के घर पहुंच गए। पहले से ही मौके की तलाश में रहे ग्रामीणों ने सिपाही को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान महिला के देवर ने प्रधान मुमताज को सिपाही की इस करतूत की सूचना दे दी और प्रधान ने सिपाही के बच्चे को पीटने की खबर पुलिस को दे दी। जब पुलिस पहुंची तो गुस्साए ग्रामीण सिपाही को पीट रहे थे। पुलिस ने मशक्कत कर सिपाही को ग्रामीणों के चंगुल से छुटाकर उसकी जान बचाई। अगर पुलिस को इत्तला नहीं दी जाती तो ग्रामीण इतने गुस्से में थे कि सिपाही की पीट-पीटकर जान ले सकते थे। पुलिस नशे में धुत इस सिपाही को नरायननगला चौकी ले आई और बाद में सिपाहियों ने काफी बुरा भला कहकर उसे बरेली रवाना कर दिया। बताया जाता है कि इस महिला के पति की करीब 8 साल पहले मौत हो चुकी है। महिला को ससुराल वालों ने देवर के साथ बैठा दिया। इसी दौरान महिला और सिपाही के बीच संबंध हो गए।

वर्जन

सिपाही के महिला के घर जाने का महिला और उसके परिजन कोई एतराज नहीं करते हैं। गाव वालों को इस बात से एतराज था। इसलिए उन्होंने सिपाही को पीट दिया। ग्रामीणों के चंगुल से छुटाकर उसे बरेली भेज दिया।

जागेन्द्र सिंह

चौकी इंचार्ज नरायननगला

chat bot
आपका साथी