रामपुर बाग में घर-घर लिया गया कूड़ा

जागरण संवाददाता, बरेली: जनकपुरी के बाद अब रामपुर बाग में कहीं भी घर के बाहर या सड़क पर कूड़ा नहीं दिखे

By Edited By: Publish:Tue, 27 Jan 2015 10:47 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jan 2015 10:47 PM (IST)
रामपुर बाग में घर-घर लिया गया कूड़ा

जागरण संवाददाता, बरेली: जनकपुरी के बाद अब रामपुर बाग में कहीं भी घर के बाहर या सड़क पर कूड़ा नहीं दिखेगा। इसे घरों से कलेक्ट करके सीधा ट्रंचिंग ग्राउंड ले जाया जाएगा। इसका ठेका दिल्ली की एक कंपनी को दिया गया है। एक माह तक ट्रायल होगा। अच्छे परिणाम आने पर डोर टू डोर कूड़ा लेने की व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा।

पॉश कालोनी के घर-घर से कूड़ा लेने के अभियान का आगाज मंगलवार को दोपहर महापौर डॉ आइएस तोमर ने अग्रसेन पार्क से किया। उन्होंने तीस रिक्शे हरी झंडी दिखाकर घरों के लिए रवाना की। इस मौके पर महापौर ने उम्मीद जताई की राजेंद्र नगर की जनकपुर कालोनी की तरह रामपुर गार्डन में भी कूड़े का निस्तारण ठीक तरह होगा। यह जमीन पर गिरने के बजाय सीधे ट्रंचिंग ग्राउंड जाएगा। उन्होंने बताया कि यह काम दिल्ली की कंपनी को दिया गया है। वह एक माह ट्रायल बेस पर काम करेगी। सबकुछ ठीक रहा तो ठेका पक्का हो जाएगा। इस दौरान कंपनी जिन घरों से कूड़ा लेगी, उनकी सूची बनाएगी। कूड़ा लेने के बदले दाम जनकपुरी वाले ही रखे गए हैं। पूरे रामपुर बाग को तीस कर्मचारियों के बीच बांट दिया गया है। कूड़े लेने की सूची का मिलान टैक्स देने वाले नामों से किया जाएगा। इस तरह टैक्स नहीं देने वालों के नाम भी सामने आ जाएंगे। उधर, अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि एजाजनगर गौटिया में घर-घर कूड़ा लेने का काम 30 जनवरी से शुरू होगा। उसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

chat bot
आपका साथी