बर्दाश्त नहीं कर्मचारियों का शोषण

जागरण संवाददाता, बरेली: कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। केंद्र सरकार मजदूर विरोधी नीतियां पूंजीप

By Edited By: Publish:Fri, 28 Nov 2014 09:52 PM (IST) Updated:Fri, 28 Nov 2014 09:52 PM (IST)
बर्दाश्त नहीं कर्मचारियों का शोषण

जागरण संवाददाता, बरेली: कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। केंद्र सरकार मजदूर विरोधी नीतियां पूंजीपतियों के इशारे पर तैयार कर रही है। इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बात इज्जतनगर में आयोजित बरेली ट्रेड यूनियंस फैडरेशन की बैठक में कैलाश चंद्र जोशी ने कही। वह बोले, कर्मचारियों की मेहनत से ही विभाग तरक्की करता है लेकिन, देश में विभागों के लिए रणनीति बनती है। मजदूरों के उत्थान को कुछ नहीं। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के जोनल अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने रेलवे में विदेशी निवेश के फैसले का विरोध किया। वह बोले, सरकारी महकमों को बर्बाद करने का काम किया जा रहा है। ट्रेड यूनियंस के संजीव मेहरोत्रा ने बताया, देश में मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ पांच दिसंबर को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसमें रेलवे, आयकर, बैंक समेत सभी विभागों के कर्मचारी शामिल होंगे। तारकेश्वर चतुर्वेदी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, अच्छे दिनों की उम्मीद में बनी सरकार कर्मचारियों को बेघर करने में जुटी है। इससे कर्मचारी काफी निराश हैं। इसके साथ ही किसान और आम-आदमी भी परेशान है, तो वहीं महंगाई कम करने का वायदा भी झूठा साबित हुआ। बैठक में हरीश पटेल, सतीश बाबू, प्रवीन कालरा, विश्वनाथ सिंह, कमलेश त्रिपाठी, महेश गंगवार, रविंद्र कुमार, अमीर खां, सुनील जैन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी