कुरौली में गोवंश संवर्धन यज्ञ महोत्सव शुरू

बाराबंकी : नगर कोतवाली क्षेत्र में कुरौली स्थित पंडित जी की गौशाला में गोपाष्टमी के उपलक्ष्य मे

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 11:08 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 11:08 PM (IST)
कुरौली में गोवंश संवर्धन यज्ञ महोत्सव शुरू
कुरौली में गोवंश संवर्धन यज्ञ महोत्सव शुरू

बाराबंकी : नगर कोतवाली क्षेत्र में कुरौली स्थित पंडित जी की गौशाला में गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में गोवंश संवर्धन अर्चन एवं गो महात्म्य प्रवचन यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को सुबह भूमि व गोपूजन कर कलश स्थापना की गई।

दोपहर बाद गौ महात्म का वर्णन आयोध्या के दुर्वासा आश्रम से आए पंडित श्रवण कुमार मिश्र ने किया। उन्होंने गाय के संरक्षण व पूजा के प्रति लोगों को प्रेरित किया। कहा कि गाय की सेवा करने से सभी देवी-देवताओं की सेवा करने का फल मिलता है। कार्यक्रम संयोजक एवं गोशाला संचालक देश दीपक मिश्र ने बताया कि 15 नवंबर को गोपाष्टमी पर गाय को घास व गुड़ आदि खिलाकर विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। इस मौके पर चाणक्य परिषद के संरक्षक ज्ञान प्रकाश मिश्र, रामेश्वर पांडे, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी