शिकायतकर्ता के पति से लिया लिखित माफीनामा

चित्र 20बीआरके-02 -राज्य महिला आयोग सदस्य ने महिला उत्पीड़न संबंधित घटनाओं की करी समीक्षा संवादसूत्र, बाराबंकी: राज्य महिला आयोग सदस्य कुमुद श्रीवास्तव ने बुधवार को महिला उत्पीड़न संबंधित घटनाओं की समीक्षा की। उन्होंने जिला कारागार व कस्तूरबा गांधी विद्यालय जहांगीराबाद का निरीक्षण भी किया। लोक निर्माण डाक बंगले में महिला जनसुनवाई दिवस पर महिला उत्पीड़न व घरेलू ¨हसा संबंधित घटनाओं के प्रकरणों की जनसुनवाई की। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने महिलाओं की सुनवाई नहीं की। इस कारण मामलों की संख्या अधिक थी, शिकायतों के निस्तारण में वर्तमान सरकार के दौरान काफी कमी पायी गई है। संबंधित विभागों के अधिकारियों के समय से उपस्थित न होने पर नाराजगी जताई। 1

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 11:55 PM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 11:55 PM (IST)
शिकायतकर्ता के पति से लिया लिखित माफीनामा
शिकायतकर्ता के पति से लिया लिखित माफीनामा

बाराबंकी : राज्य महिला आयोग सदस्य कुमुद श्रीवास्तव ने बुधवार को महिला उत्पीड़न संबंधित घटनाओं की समीक्षा की। उन्होंने जिला कारागार व कस्तूरबा गांधी विद्यालय जहांगीराबाद का निरीक्षण भी किया।

लोक निर्माण डाक बंगले में महिला जनसुनवाई दिवस पर महिला उत्पीड़न व घरेलू ¨हसा संबंधित घटनाओं के प्रकरणों की जनसुनवाई की। कहा, पिछली सरकार ने महिलाओं की सुनवाई नहीं की। संबंधित विभागों के अधिकारियों के समय से उपस्थित न होने पर नाराजगी जताई। 181 द्वारा भी शिकायतकर्ताओं की जानी।

जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता संगीता त्रिपाठी ने पति नीरज त्रिपाठी द्वारा शराब सेवन और मारपीट की शिकायत की। संगीता ने बताया कि 12 वर्षो से प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला आयोग की सदस्य द्वारा पूरी शिकायत को गंभीरता से सुनने के पश्चात कड़े निर्देश देते हुए शिकायतकर्ता के पति से लिखित माफीनामा लिया। उन्होंने संगीता त्रिपाठी को आश्वस्त किया कि यदि कोई तकलीफ हो तो दूरभाष पर शिकायत करें। कहा, 24 घंटे में किसी भी समय शिकायत सुनने के लिए तत्पर हूं। उन्होंने शिकायतकर्ता को विश्वास दिलाया कि दोबारा ऐसी किसी भी प्रकार की प्रताड़ना की शिकायत आने पर जेल की सजा भी हो सकती है। शिकायतकर्ता ने शिकायत की कि चार बच्चे होने के बावजूद दूसरी शादी करने जा रहा है, पारिवारिक खर्चे के लिए दो हजार रुपये ही पति द्वारा दिया जाता है। उन्होंने शिकायतकर्ता के पति को दूरभाष पर फटकार लगाई।

महिला बंदियों से मिली सदस्य : राज्य महिला आयोग सदस्य ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जहांगीराबाद का निरीक्षण किया। यहां कक्षा सात की छात्राओं से संस्कृत, ¨हदी विषयों की कापी मंगवाई। 2018 से चेक न होने पर प्रधानाध्यापिका को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद जिला कारागार में महिला बंदियों की स्थिति की जानकारी ली। बंदियों के खाने-पीने, रहने की सुविधा के बारे में चर्चा की। जिला कारागार में व्यवस्थायें ठीक मिली। जिला कारागार में 67 महिला बंदियों के साथ 16 बच्चे निरुद्ध हैं। यहां के बाद राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोरी में बंदी किशोरियों की स्थिति की जानकारी ली। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार मौर्य, जिला कारागार अधीक्षक आरके जायसवाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी