कल्याणी के तट पर रोपे जाएंगे सागौन, शीशम व जामुन के पौधे

पांच जुलाई को पौधरोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे वन मंत्री दारा सिंह चौहान

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 11:58 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 11:58 PM (IST)
कल्याणी के तट पर रोपे जाएंगे सागौन, शीशम व जामुन के पौधे
कल्याणी के तट पर रोपे जाएंगे सागौन, शीशम व जामुन के पौधे

बाराबंकी : फतेहपुर ब्लॉक के ग्राम होलीपुरवा मजरे मवैया में कल्याणी नदी के तट पर पांच जुलाई को पौधा रोपण कार्यक्रम की तैयारियां तेज हैं। तट पर सागौन, शीशम व जामुन के पौधे रोपे जाएंगे।

मवैया प्रधान रामचंद्र ने बताया कि करीब ढाई हजार पौधे गांव में पहुंच चुके हैं। इन्हें होलीपुरवा गांव के पास कुटी में रखवाया गया है। कल्याणी नदी की सफाई मनरेगा से मवैया में 2600 मीटर की परिधि में हुई है। इस परिधि में तीन-तीन मीटर की दूरी पर करीब 1700 पौधे रोपित किए जाएंगे। वहीं शेष पौधे ग्रामीणों को अपने खेतों व बागों में रोपित करने के लिए वितरित किए जाएंगे। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कल्याणी नदी की सफाई में प्रवासी श्रमिकों के योगदान को सराहा था। इसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों में उत्साह है। इस उत्साह के चलते ही पांच जुलाई को पौधारोपण कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी है। जिले के प्रभारी व वन मंत्री दारा सिंह चौहान को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। सांसद उपेंद्र सिंह रावत, क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप सहित सत्तादल के नेता भी कल्याणी के तट पर पौधे रोपित करेंगे।

chat bot
आपका साथी