योग से निरोग का छात्रों ने सीख लिया मंत्र

बाराबंकी बच्चों को योग के फायदे और तरीके प्राथमिक विद्यालय मिरकापुर में सिखाया जाता रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Jun 2020 01:24 AM (IST) Updated:Sun, 21 Jun 2020 06:01 AM (IST)
योग से निरोग का छात्रों ने सीख लिया मंत्र
योग से निरोग का छात्रों ने सीख लिया मंत्र

बाराबंकी : शरीर को स्वस्थ रखने में योग बेहद कारगर साबित हो रहा है। व्यायाम शरीर को रोगों से बचने के साथ इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करता है। गांव के बच्चों ने स्वास्थ्य रहने के लिए योग को अपनी जिदगी का हिस्सा बनाया है। तनाव से मुक्ति, शरीर फिट और रोगों से बचने के लिए योग का मंत्र बाखूबी समझ चुके बच्चे इसे प्रतिदिन रूटीन में शामिल कर लिया है।

दरियाबाद के मिरकापुर व मथुरानगर के ओम तिवारी, अर्पिता तिवारी, शालू, गरिमा, संजना, गंगा व जय समेत तमाम बच्चे प्रतिदिन योग करते हैं। घरों में योग कर यह खुद निरोग रहने के साथ दूसरों को भी योग से स्वास्थ्य रहने का संदेश देते हैं। इन बच्चों को योग के फायदे और तरीके इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय मिरकापुर में सिखाया जाता रहा है। कोरोना की रण में हमारी विजय हो और वैश्विक महामारी हार सके, इसके लिए योग जरूरी समझा गया। यही कारण रहा कि लॉकडाउन में बच्चे योग से दूरी न बना पाए, इसलिए ऑनलाइन योग की क्लास भी शिक्षिका ममता सिंह ने लगाई। घर पर योग कर खुद की फोटो व वीडियो तथा विभिन्न योगासन की फोटो विद्यालय के वाटसएप ग्रुप में भेजकर योग कराती रही। अब बच्चे खुद नियमित योग करते हैं। बच्चे घर पर दिन की शुरुआत योगा के साथ करते हैं। सुबह विभिन्न योगासन करते हैं। घरों के सदस्यों को भी योग के लिए जागरूक करते हैं। शिक्षिका बताती हैं कि भोर में बच्चे नियमित योग कर रहे हैं। कक्षा 5 के छात्र ओम व उसकी बहन शालू आदि योग करते हैं, उसकी भी फोटो वीडियो ग्रुप पर शेयर की जाती है। जिससे अन्य बच्चे भी योग को अपनाकर निरोग बन सके।

यह योगासन :

मिरकापुर व मथुरानगर के बच्चे घर पर गोमुखासन, तितली आसान, पवनमुक्तासन, पद्मासन, अनलोम विलोम आदि योगासन करते हैं। शुरुआत सरल आसान से की थी, धीरे धीरे आसन की बढ़ाते गए।

chat bot
आपका साथी