छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा ने बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली प्रतियोगिता को देखा और मतदान संबंधित सवाल भी पूछे। बच्चों ने सवालों का उत्तर दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा ने बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली प्रतियोगिता को देखा और मतदान संबंधित सवाल भी पूछे। बच्चों ने सवालों का उत्तर दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा ने बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली प्रतियोगिता को देखा और मतदान संबंधित सवाल भी पूछे। बच्चों ने सवालों का उत्तर दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा ने बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली प्रतियोगिता को देखा और मतदान संबंधित सवाल भी पूछे। बच्चों ने सवालों का उत्तर दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा ने बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली प्रतियोगिता को देखा और मतदान संबंधित सवाल भी पूछे। बच्चों ने सवालों का उत्तर दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा ने बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली प्रतियोगिता को देखा और मतदान संबंधित सवाल भी पूछे। बच्चों ने सवालों का उत्तर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Oct 2019 11:26 PM (IST) Updated:Fri, 11 Oct 2019 06:07 AM (IST)
छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम
छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम

बाराबंकी : रामसनेहीघाट, त्रिवेदीगंज और कोठी क्षेत्र में आयोजित हुईं खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

रामसनेहीघाट : दो दिवसीय तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन पटेल पंचायती इंटर कॉलेज रामसनेहीघाट में आयोजित किया गया। 100 मीटर दौड़ बालिका में सरस्वती इंटर कॉलेज की रेखा चौहान प्रथम, हरि प्रसाद पब्लिक इंटर कॉलेज की सरिता वर्मा द्वितीय, पटेल इंटर कॉलेज की सविता कश्यप को तृतीय स्थान मिला। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में सुशील कुमार ने प्रथम, आफताब हुसैन को द्वितीय व अमन कुमार को तृतीय स्थान मिला। प्रतियोगिता में प्रधानाचार्य श्याम नारायण, खेल शिक्षक प्रेमचंद, प्रदीप सिंह, समीर चंद्र, कामरान मलिक, सर्वजीत, दुष्यंत उपस्थित रहे।

कोठी : सिद्धौर ब्लॉक के कस्बा कोठी में स्थित बाल विकास विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गुरुवार में मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता का आयोजन किया गया। रंगोली में कक्षा 12 की श्रेया वर्मा, शिल्पी पटेल, मानसी वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबंध में कक्षा आठ के विनय कुमार व कक्षा 12 की सुषमा वर्मा ने प्रथम, भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 12 के मो. शाकिब व कक्षा आठ के पीयूष दीक्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा ने बच्चों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य विक्रम सिंह, डॉ. कौशलेंद्र सिंह, आर वर्मा, अशोक वर्मा, वीके सिंह, सत्य प्रकाश मौजूद रहे। त्रिवेदीगंज : राजा अवध इंटर कॉलेज हुसेनाबाद में तहसील स्तरीय तीन दिवसीय प्रतियोगिता हुई। सीनियर वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में सार्वजनिक इंटर कॉलेज की सुभाषिनी सिंह ने प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की अर्चना को दूसरा व बैजनाथ इंटर कॉलेज मंगलपुर की रूपाली सिंह को तीसरा स्थान मिला। 100 मीटर सीनियर वर्ग की दौड़ में शिवांगी सिंह प्रथम, तेजवती व प्रियंका को क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। एसडीएम हैदरगढ़ योगेंद्र कुमार ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रकाश तिवारी, श्रवण कुमार सिंह, सत्येंद्र वर्मा रहे। चित्र-10बीआरके-21 -दो दर्जन माध्यमिक विद्यालयों ने किया प्रतिभाग फतेहपुर : एथलेटिक्स प्रतियोगिता की शुरुआत आचार्य चंद्र देव इंटर कॉलेज ग्राउंड पर गुरुवार को हुई, जिसमें दो दर्जन विद्यालयों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन 100 मीटर दौड़, गोला फेंक, चक्का फेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद सहित कई प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने जोर आजमाइश की। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने किया।

सिरौलीगौसपुर : सुंदरलाल इंटर कॉलेज औरेला सैदनपुर में तहसील स्तरीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुईं। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक शरद अवस्थी ने किया। प्रतियोगिता में 29 विद्यालयों के 140 बच्चों ने प्रतिभाग लिया।

chat bot
आपका साथी