'सइकिलिए पै वोट डारै का कहित है'

By Edited By: Publish:Wed, 23 Apr 2014 12:41 AM (IST) Updated:Wed, 23 Apr 2014 12:41 AM (IST)
'सइकिलिए पै वोट डारै का कहित है'

बाराबंकी : सपा उम्मीदवार राजरानी रावत का चुनावी दफ्तर जिला कार्यालय को ही बनाया गया है। सुबह के सवा 11 बज रहे हैं। कार्यालय में सपा एजेंट शहाब खालिद व प्रभारी श्याम प्रकाश त्रिवेदी चुनावी विमर्श कर रहे हैं। विषय है, 27 अप्रैल को मुलायम सिंह यादव की प्रस्तावित रैली की श्याम प्रकाश बता रहे हैं कि डीएम का लेटर आया है। हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के स्थान में कुछ तब्दीली होनी है। लेखा अभिकर्ता कृष्ण कुमार अग्रवाल उन्हीं की बात सुनकर थोड़ा आश्चर्य जताते हैं फिर कुछ देर को सन्नाटा छा जाता है।

बीच-बीच में शहाब वोटिंग एजेंट वाले फार्म पर धड़ाधड़ दस्तखत बनाते जा हैं। इसी बीच सपा जिलाध्यक्ष मौलाना मेराज का फोन आता है। एक मामले में शिकवा-शिकायत की बातकर रहे हैं। फोन रखते ही शहाब अपनी बात वहां बैठे लोगों से जाहिर करते हैं, देखिए मैं कम्प्लेन के पक्ष में कतई नहीं हूं। मेरा मानना है कि जब चुनाव आयोग स्वत: सारे मामलों का संज्ञान ले रहा है तो कम्प्लेन की क्या जरूरत?

कार्यालय में अब विमर्श का विषय हो गया चुनाव आयोग की बंदिशें। बात उठती है, कार्यकर्ताओं के अति उत्साह से। कार्यकर्ताओं में अति उत्साह कई बार परेशानी पैदा कर रहा है। इधर, सबसे बड़ी दिक्कत कार्यकर्ताओं में अति उत्साह से हो रही है। जहां कार्यक्रम होता है कार्यकर्ता अपने वाहन पर झंडे लगाकर पहुंच जाते हैं। प्रत्याशी को इसका खर्च दिखाना पड़ता है। कृष्ण कुमार कहते हैं एक मोटरसाइकिल का खर्च पांच सौ रुपये हैं। खर्चो की चर्चा अब टेंट और मंच तक पहुंच जाती है। ज्ञान प्रकाश मिश्र उत्साहित होकर वहां पहुंचते हैं और बताते हैं कि फिजां बहुत बेहतरीन है। जिला सचिव ज्ञान सिंह यादव तब तक कमरे में आ चुके हैं। शहाब सवाल करते हैं, क्या हाल चल रहा है? जवाब मिलता है, हम सब तो सइकिलिए पै वोट डारै का कहित है, परिबौ करी। शहाब फिर कहते हैं मैं मुतमइन हूं। इसी बीच महिलासभा की विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नाजिमा बानो अपनी बहन काजिमा बानो के साथ वहां पहुंचती हैं। वह कहती हैं कि महिलाओं का वोट सपा को सबसे अधिक मिल रहा है। प्रेम प्रकाश वर्मा कहते हैं, बहुत दिनों से बड़ी इच्छा थी रामसेवक यादव की तस्वीर पर माल्यार्पण करने की। सो वहीं चला गया था, कार्यकर्ताओं की अच्छी भीड़ इकट्ठा हो गई। शायद वह नाजिमा बानो की बात सुन नहीं पाए ये इसीलिए सवाल करते हैं, हमारी पार्टी की क्या स्थिति है? निष्पक्ष आकलन बताइएगा। यह संवाददाता भी उनके गुणा-गणित की चर्चा में शामिल हो जाता है फिर हार-जीत के पहलुओं पर चर्चा होती है। यह संवाददाता भी उनके दरवाजा खोलकर भीतर से पार्टी महासचिव अनिल सिंह यादव आ जाते हैं। दावा करते हैं हम पांचों विधानसभा क्षेत्र में जीत रहे हैं। बाहर हिमांशु दीक्षित मिलते हैं और कहते हैं। शहर में भी समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल बन रहा है। जीत सपा की ही होगी। शहाब फिर अभिकर्ता फार्मो पर हस्ताक्षर करने में मशगूल हो जाते हैं। इस बीच कुछ और कार्यकर्ता आ जाते हैं। वह उन्हें बताते हैं कि 27 को नेताजी व 28 को मुख्यमंत्री जी का कार्यक्रम तय हो गया है। नेताजी शहर में व अखिलेश भैया जैदपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

chat bot
आपका साथी