शिवराज ने राहुल गांधी को बताया सबसे बड़ा झुठेला और गप्पी

अवध क्षेत्र के सेक्टर संयोजक सम्मेलन में पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, बढ़ाया उत्साह। बोले-मोदी ने भारत के भाग्य और भविष्य को बदल दिया, धर्मयुद्ध है आगामी लोकसभा का चुनाव।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Tue, 05 Feb 2019 08:38 PM (IST) Updated:Tue, 05 Feb 2019 08:38 PM (IST)
शिवराज ने राहुल गांधी को बताया सबसे बड़ा झुठेला और गप्पी
शिवराज ने राहुल गांधी को बताया सबसे बड़ा झुठेला और गप्पी

बाराबंकी, जेएनएन। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को झुठेला व गप्पी और कांग्रेस को भ्रष्टाचारी करार दिया है। वे मंगलवार को जीआइसी ऑडीटोरियम में अवध क्षेत्र के सेक्टर संयोजक सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन को सिद्धांत विहीन बताते हुए कहा कि बरात है बराती भी हैं, लेकिन दूल्‍हे का कहीं अता पता नहीं है। साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से पूछा कि जब कोई गड़बड़ी नहीं की तो सीबीआइ से क्यों डर रहीं हैं? कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भाग्य व भविष्य को बदल दिया। आगामी लोकसभा चुनाव को धर्मयुद्ध बताते हुए सेक्टर संयोजकों से जी-जान से जुटने को कहा।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि रायबरेली और अमेठी में कुछ नहीं कर पाए और 'मेक इन मध्य प्रदेश' का झूठ फैला दिया। कहा, उन्होंने 10 दिन में कर्ज माफ न होने पर मुख्यमंत्री को हटाने की बात कही थी पर दो माह बीत गए। एक भी किसान का कर्जमाफ नहीं हुआ। लाल-पीले फार्म भरवाए जा रहे हैं ताकि फार्म भरने में ही आचार संहिता लग जाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर रंग बदलने और भ्रष्टाचार के जरिए देश को बर्बाद करने का आरोप लगाया। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मौनी बाबा बताते हुए कहा कि वे विदेश जाते थे तब कोई जानता तक नहीं था। मोदी जी जाते हैं तो मोदी-मोदी की गूंज सुनाई देती है।

कार्यकर्ताओं को 'एक्सीटेंडल पीएम' फिल्म देखने का सुझाव भी दिया। अंबेडकर नगर व अयोध्या जिले के भी सेक्टर संयोजक शामिल थे। सम्मेलन में गुजरात के पूर्व गृह राज्यमंत्री गोवर्धन भाई झपाडिय़ा, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, मंत्री त्रयंबक तिवारी, सांसद अयोध्या लल्लू सिंह, सांसद प्रियंका सिंह रावत, विधायक शरद अवस्थी, सतीश चंद्र शर्मा, बैजनाथ रावत, साकेंद्र प्रताप, मनीष दीक्षित व राजेश मिश्र डॉक्टर सहित तीनों जिलों के जिलाध्यक्ष, प्रभारी व लोकसभा संयोजक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी