शिक्षाविद डॉ. राम अंजोर का निधन

बाराबंकी : शिक्षाविद डॉ. राम अंजोर ¨सह का निधन लखनऊ के एक निजी चिकित्सालय में सोमवार क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 12:29 AM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 12:29 AM (IST)
शिक्षाविद डॉ. राम अंजोर का निधन
शिक्षाविद डॉ. राम अंजोर का निधन

बाराबंकी : शिक्षाविद डॉ. राम अंजोर ¨सह का निधन लखनऊ के एक निजी चिकित्सालय में सोमवार की सुबह हो गया। श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा है।

नगर के सिविल लाइन में पूर्व मंत्री अर¨वद कुमार ¨सह गोप के आवास के निकट ही इनका आवास है। हालांकि सुल्तानपुर जिले की मुसाफिरखाना तहसील के ग्राम नारेपुर के मूल निवासी थे पर उनका कर्मक्षेत्र बाराबंकी ही रहा। सेवानिवृत्त के बाद यहीं बसे रहे।

वर्ष 1965 में जवाहर लाल नेहरू स्मारक परास्नातक महाविद्यालय ( जनेस्मा)के पहले ¨हदी प्रवक्ता के रूप में तैनात हुए। वर्ष 1984 में रामनगर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य बने। वर्ष 2002 में सेवानिवृत्त हो गए। डॉ. राम अंजोर ने ¨हदी साहित्य के विस्तार के लिए कुछ किताबें भी लिखी। इनकी पत्नी डॉ. राधारानी ¨सह भी जनेस्मा कॉलेज में प्रवक्ता रह चुकी हैं। मौजूदा समय इनके पुत्र शादूर्ल विक्रम ¨सह भी जनेस्मा में प्रवक्ता हैं। इनके निधन पर कानपुर विश्वविद्यालय के कुल सचिव पहुंचे डॉ. विनोद कुमार ¨सह, जनेस्मा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरएस यादव ¨सह सहित शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों के लोग भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

chat bot
आपका साथी