समाजवादी नीतियों को घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता: गोप

संवादसूत्र बाराबंकी जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के ²ष्टिगत समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को जैदपुर नगर पंचायत रियाज अहमद के आवास पर हुई। बैठक में सपा नेता पूर्व मंत्री अरविद कुमार सिंह गोप ने सपा प्रत्याशी को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने के लिए प्रेरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Oct 2019 11:58 PM (IST) Updated:Thu, 10 Oct 2019 06:21 AM (IST)
समाजवादी नीतियों को घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता: गोप
समाजवादी नीतियों को घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता: गोप

बाराबंकी: जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के ²ष्टिगत समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को जैदपुर नगर पंचायत रियाज अहमद के आवास पर हुई। बैठक में सपा नेता पूर्व मंत्री अरविद कुमार सिंह गोप ने सपा प्रत्याशी को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ता करें। तभी चुनाव में सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से दिया गया सबका साथ सबका विकास का नारा खोखला साबित हुआ है। बिजली मूल्य में बेतहाशा वृद्धि, महंगाई, यातायात नियमों के नाम पर मनमाना जुर्माना वसूल कर जनता को परेशान किया जा रहा है। नौजवान बेरोजगार है। किसान को उसकी उपज का मूल्य नहीं मिल पा रहा है। फिर भी झूठ के एजेंडे पर भाजपा सरकार अपनी उपलब्धियों का प्रचार कर रही है।

इस मौके पर विधानसभा उप चुनाव प्रभारी एमएलसी रामअवध यादव, एमएलसी राजेश यादव राजू, विधायक आबिद रजा अली, एमएलसी आनंद यादव, परवेज अली, विधायक शहाबुद्दीन, एमएलसी राजपाल कश्यप, पूर्व सांसद रामसागर रावत, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, शकील सिद्दीकी, बसंत गौतम, रेहान कामिल, अजय वर्मा, अनिल यादव, नसीम कीर्ति, प्रीतम वर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर सदर विधायक धर्मराज यादव ने जैदपुर क्षेत्र के ग्राम बोजा व जयजयरामपुरवा में जनसंपर्क कर वोट मांगे।

chat bot
आपका साथी