प्रशासन ने दिलाया सुरक्षा का अहसास, अराजकतत्वों को भी संदेश

म उदय भानु त्रिपाठी एसपी एएसपी आरएस गौतम सीओ एसके सिंह एसएचओ धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी सहित सीआरपीएफ की पूरी कंपनी व पूरी कोतवाली नगर की पुलिस एकत्र हुई। शनिवार दोपहर डेढ़ बजे से शहर की तरफ पैदल मार्च शुरू हुआ। निबलेट तिराहा धनोखर चौराहा घंटाघर नबीगंज पल्हरी चौराहा नाक सतरिख बड़ेल होते हुए पैदल आवास विकास में समाप्त हुआ। एसपी ने बताया कि मतदान को भयमुक्त माहौल में संपंन्न कराने से लेकर अराजकता फैलाने वालों को भी संदेश देना है। वहीं होली पर्व के ²ष्टिगत भी यह पैदल मार्च होता रहेगा। वहीं पूरे जिले में बारी-बारी पैदल मार्च होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Mar 2019 11:23 PM (IST) Updated:Sat, 16 Mar 2019 11:23 PM (IST)
प्रशासन ने दिलाया सुरक्षा का अहसास, अराजकतत्वों को भी संदेश
प्रशासन ने दिलाया सुरक्षा का अहसास, अराजकतत्वों को भी संदेश

बाराबंकी : लोकसभा चुनाव और होली पर्व के ²ष्टिगत शनिवार को शहर में डीएम, एसपी ने अ‌र्द्धसैनिक और पुलिस बल के साथ पूरे शहर में पैदल मार्च किया। हालांकि इतनी बड़ी संख्या में सुरक्षा बल और अधिकारियों के अचानक भ्रमण से लोगों के जहन में तरह तरह के भ्रम पैदा हुए, लेकिन यह मार्च लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाने और अराजकतत्वों को कड़ी कार्रवाई का संदेश देने के लिए किया गया था।

दरअसल जिले को एक कंपनी सीआरपीएफ मिली है जिसे कोतवाली नगर अंतर्गत असैनी मार्ग पर स्थित एक विद्यालय में ठहराया गया है। शनिवार को इस कंपनी के कमांडर पुलिस अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार से मिलकर चुनाव संबंधित रणनीति पर चर्चा की। वहीं क्षेत्र में भ्रमण करने की सारणी बनाई। पैदल मार्च की शुरूआत कोतवाली नगर क्षेत्र से हुई। डीएम उदय भानु त्रिपाठी, एसपी, एएसपी आरएस गौतम, सीओ एसके सिंह, एसएचओ धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी सहित सीआरपीएफ की पूरी कंपनी व पूरी कोतवाली नगर की पुलिस एकत्र हुई। शनिवार दोपहर डेढ़ बजे से शहर की तरफ पैदल मार्च शुरू हुआ। निबलेट तिराहा, धनोखर चौराहा, घंटाघर, नबीगंज, पल्हरी चौराहा, नाक सतरिख, बड़ेल होते हुए पैदल आवास विकास में समाप्त हुआ। एसपी ने बताया कि मतदान को भयमुक्त माहौल में संपंन्न कराने से लेकर अराजकता फैलाने वालों को भी संदेश देना है। वहीं होली पर्व के ²ष्टिगत भी यह पैदल मार्च होता रहेगा। वहीं पूरे जिले में बारी-बारी पैदल मार्च होगा।

chat bot
आपका साथी