टोल प्लाजा पर बिना मास्क ड्यूटी करते हैं पुलिसकर्मी

बीते दिनों यहां निकले थे 53 कोरोना पॉजिटिव

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 12:21 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 12:21 AM (IST)
टोल प्लाजा पर बिना मास्क ड्यूटी करते हैं पुलिसकर्मी
टोल प्लाजा पर बिना मास्क ड्यूटी करते हैं पुलिसकर्मी

बाराबंकी : बीते दिनों अहमदपुर टोल प्लाजा पर काम कर रहे कई कर्मचारी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। वहीं टोल प्लाजा पर कई पुलिस कर्मी बिना मास्क लगाए ड्यूटी करते नजर आए। दूसरों को तो बिना मास्क लगाने पर जुर्माना और उनका चालान होता है, लेकिन यहां किसी को कोई नियम नहीं दिखाई पड़ रहा है।

पांच अगस्त को अयोध्या भूमि पूजन को लेकर लखनऊ अयोध्या नेशनल हाईवे पर पुलिस प्रशासन की ओर से जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा तथा संदिग्ध वाहन चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। अहमदपुर टोल प्लाजा पर जैदपुर थाने की पुलिस मुस्तैदी के साथ लापरवाही भी देखी गई, जहां पुलिस कर्मी बिना मास्क लगाए अपनी ड्यूटी करते नजर आए। जबकि, अहमदपुर टोल प्लाजा पर बीते दिनों करीब 112 लोगों का सैंपल लिया गया था। जिसमें करीब 53 कर्मचारी संक्रमित पाए गए, जिन्हें करीब 10 दिन अस्पताल में व एक सप्ताह होम क्वारंटाइन कराया गया था। साथ ही पूरे टोल प्लाजा परिसर को सैनिटाइज कराया गया था। फिर भी सुबह से शाम तक सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। इस दौरान बिना मास्क लगाए ड्यूटी करना खतरे से खाली नहीं है।

chat bot
आपका साथी