भारतीय सेना के शौर्य के आगे पाकिस्तानियों ने टेके थे घुटने

माह दिसंबर 1971 में पाकिस्तान पर भारतीय सेना की जीत हुई थी। इसी परिपेक्ष्य में 16 दिंसबर को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Dec 2020 11:53 PM (IST) Updated:Wed, 16 Dec 2020 11:53 PM (IST)
भारतीय सेना के शौर्य के आगे पाकिस्तानियों ने टेके थे घुटने
भारतीय सेना के शौर्य के आगे पाकिस्तानियों ने टेके थे घुटने

बाराबंकी : माह दिसंबर 1971 में पाकिस्तान पर भारतीय सेना की जीत हुई थी। इसी परिपेक्ष्य में 16 दिसंबर को विजय दिवस बनाया जाता है। भारतीय सेना के शौर्य के आगे पाकिस्तानी घुटने टेकने को विवश हुए थे।

यह बात राज्यसभा सदस्य डॉ. पीएल पुनिया ने बुधवार को विजय दिवस के मौके पर छाया चौराहे पर प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी बलभद्र सिंह चहलारी नरेश उद्यान में कही। उन्होंने चहलारी नरेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण व ध्वजारोहण किया। युद्ध के शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पुनिया ने लखपेड़ाबाग के सेवानिवृत्त सैनिक एमपी सिंह चौहान, बंकी के हरिकेश बहादुर सिंह, श्रीराम कालोनी के सीपी वर्मा, ओबरी के राम गोपाल यादव व दिलीप सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सेवादल के अध्यक्ष कमल भल्ला ने किया।

पुनिया ने कहा कि अमेरिका के सातवें बेड़े का डर भी तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की इच्छा शक्ति और भारतीय सेना का हौसले को नहीं डिगा पाया था। पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान के विवाद के चलते तीन दिसंबर 1971 को पाकिस्तान ने भारत पर हमला कर दिया। इंदिरा जी ने पाकिस्तान को सबक सिखाने की घोषणा कर दी। भारतीय सेनाओं ने हर मोर्चे पर पाकिस्तान को पराजित किया। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी प्रदीप कोरी, जिलाध्यक्ष मो. मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, सरयू शर्मा, ज्ञानेश शुक्ल, कपिल देव वर्मा, नेकचंद्र त्रिपाठी,रामानुज सहित अन्य मौजूद रहे। इसी क्रम में वेटरन्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूबेदार मेजर जय प्रकाश मिश्र के साथ पूर्व सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास कार्यालय पर विजय दिवस मनाया गया। मंडल सचिव राकेश श्रीवास्तव, एमपी सिंह, अशोक कुमार शुक्ला, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, दिग्विजय मिश्र, श्यामू कुमार, संजय कुमार, रामसागर, रमा राय, रेखा बाजपेयी, रामाज्ञा प्रसाद, मनोज कुमार, शीला, उषा देवी व तारक प्रसाद सहित अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी