चेकिग में 59 किग्रा अफीम के साथ मिले काश्तकार

ह्रश्चद्बह्वद्व ह्मद्गष्श्र1द्गह्मद्गस्त्रह्रश्चद्बह्वद्व ह्मद्गष्श्र1द्गह्मद्गस्त्रह्रश्चद्बह्वद्व ह्मद्गष्श्र1द्गह्मद्गस्त्रह्रश्चद्बह्वद्व ह्मद्गष्श्र1द्गह्मद्गस्त्रह्रश्चद्बह्वद्व ह्मद्गष्श्र1द्गह्मद्गस्त्रह्रश्चद्बह्वद्व ह्मद्गष्श्र1द्गह्मद्गस्त्रह्रश्चद्बह्वद्व ह्मद्गष्श्र1द्गह्मद्गस्त्र

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Apr 2019 11:51 PM (IST) Updated:Fri, 12 Apr 2019 06:08 AM (IST)
चेकिग में 59 किग्रा अफीम के साथ मिले काश्तकार
चेकिग में 59 किग्रा अफीम के साथ मिले काश्तकार

बाराबंकी : लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत चल रही चेकिग के दौरान कोतवाली पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम बरामद की है। यह अफीम तीन वाहनों में काश्तकार लेकर जा रहे थे। काश्तकारों के पास मिले कागजात व लाइसेंस की चेकिग के लिए पुलिस ने विभागीय अधिकारियों को सूचित किया है। देर रात तक मामले की पड़ताल चल रही थी।

गुरुवार देर शाम कोतवाली नगर अंतर्गत लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर स्थित रामनगर तिराहे पर चेकिग के दौरान कोतवाली पुलिस ने तीन वाहनों पर सवार 17 लोगों की चेकिग की तो उनके पास से अलग-अलग रखी 58.730 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में लोगों ने बताया कि वह अफीम खेती के काश्तकार हैं। शुक्रवार से अफीम की तौल शुरू है और वह लोग तौल के लिए अफीम कार्यालय जा रहे है। यही नहीं काश्तकारों ने अपने दस्तावेज व लाइसेंस आदि दिखाया। सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह और कोतवाली धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने पूछताछ के लिए सभी को वाहन सहित कोतवाली भेज दिया है। कोतवाली लाए गए लोगों में टिकैतनगर निवासी शिव बक्श, भवानी प्रसाद, लेखराज, मोहम्मद हनीफ, गौस मोहम्मद, अमर सिंह, आशाराम सिंह, इकबाल सिंह, संदीप कुमार, मेहंदी हसन, लवलेश, राजा राम और मेवा लाल शामिल हैं। सीओ ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। उनके स्तर से दस्तावेज आदि चेक कराने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी सहित तमाम वाहन चेक किए गए।

chat bot
आपका साथी