मुस्लिम महिला सम्मान दिवस सप्ताह मना

बाराबंकी तीन तलाक कानून लागू होने के एक साल पूरा होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Aug 2020 12:07 AM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2020 12:07 AM (IST)
मुस्लिम महिला सम्मान दिवस सप्ताह मना
मुस्लिम महिला सम्मान दिवस सप्ताह मना

बाराबंकी : तीन तलाक कानून लागू होने के एक साल पूरा होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से मुस्लिम सम्मान सप्ताह मनाया जा रहा है। शुक्रवार को मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजा कासिम ने कस्बा जैदपुर के मुहल्ला रईश कटरा में मुस्लिम महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि तीन तलाक कानून ने मुस्लिम महिलाओं को सम्मान से जीने का हक दिया है। इस मौके पर समीना बानों, अफसर जहां, महरीन बानों, वहीदा, जमीला, मुन्नी, अफसाना व महरीन आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी