भाजपा व ओवैसी का विरोध करेगी मोमिन कांफ्रेंस

आल इंडिया मोमिन कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद अंसारी ने की प्रेसवार्ता

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 10:43 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 10:43 PM (IST)
भाजपा व ओवैसी का विरोध करेगी मोमिन कांफ्रेंस
भाजपा व ओवैसी का विरोध करेगी मोमिन कांफ्रेंस

बाराबंकी : आल इंडिया मोमिन कांफ्रेंस (एआइएमसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद अंसारी ने विधान सभा चुनाव 2022 में भाजपा व असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के विरोध का ऐलान किया है। अंसारी ने शनिवार को नगर के मुहल्ला कृष्णा नगर में कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष डा. एए अंसारी के आवास पर संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि धर्म के नाम पर वोट मांगने का काम भाजपा के नेता व ओवैसी करते हैं। इसलिए चुनाव में इनके साथ अन्य ऐसे दलों का विरोध हम करेंगे।

उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने में हमारे संगठन की अहम भूमिका रही है। बुनकरों को एकजुट करने के लिए यह संगठन बना था। बुनकर सिर्फ मुसलमान नहीं हैं। सभी जाति एवं वर्ग के लोग बुनकर हैं। देश के मुसलमानों में 60 फीसदी अंसारी बिरादरी के बुनकर हैं। लेकिन इनकी राजनीतिक भागीदारी कम है।

उन्होंने कहा कि ओवैसी जैसे लोगों के लिए देश की राजनीति में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। अंसारी ने मोदी पर भारत देश का नाम दुनिया में बदनाम करने का आरोप भी लगाया। कहा कि मोदी देश की अर्थ व्यवस्था को खराब करने पर तुले हैं। सरकारी उपक्रमों को निजी हाथों में बेच रहे हैं जो भविष्य के लिए घातक है। लोगों को वोट की ताकत का अहसास कराने के लिए हम हर जिले में पहुंच रहे हैं। भाईचारे को बढ़ावा देते हुए राजनीति की सही दिशा तय करना है। संगठन को मजबूत बनाने के बाद पूरे जोरशोर से चुनाव में उतरेंगे। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय जनरल सिक्रेटरी सुएब नोमानी व प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष डा. एए अंसारी भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी