मोदी ने देश का विश्व में बढ़ाया मान : सतपाल महराज

संवादसूत्र बाराबंकी उत्तराखंड सरकार के मंत्री सतपाल महाराज ने दुश्मन को माकूल जवाब देने वाला भारत को तीसरा देश बताया। उन्होंने मंगलवार को नगर के जीआईसी ऑडीटोरियम में आयोजित विजय संकल्प सभा में भाजपाइयों में जोश भरते हुए कहा कि अमेरिका और इजरायल के बाद भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने ही पाकिस्तान में घुसकर मारा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Mar 2019 12:25 AM (IST) Updated:Wed, 27 Mar 2019 12:25 AM (IST)
मोदी ने देश का विश्व में बढ़ाया मान : सतपाल महराज
मोदी ने देश का विश्व में बढ़ाया मान : सतपाल महराज

बाराबंकी : उत्तराखंड सरकार के मंत्री सतपाल महाराज ने दुश्मन को माकूल जवाब देने वाला भारत को तीसरा देश बताया। उन्होंने मंगलवार को नगर के जीआइसी ऑडीटोरियम में आयोजित विजय संकल्प सभा में भाजपाइयों में जोश भरते हुए कहा कि अमेरिका और इजरायल के बाद भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने ही पाकिस्तान में घुसकर मारा है।

उन्होंने मोदी को संत की संज्ञा देते हुए कहा कि मोदी ने भ्रष्टाचार व आतंक के समूल नाश के लिए जन्म लिया है। इस संदर्भ में उन्होंने मानस की चौपाई 'जब-जब होय धर्म की हानी तब तब बढ़ैं अधम अभिमानी' का भी उद्धरण दिया। एक सवाल पर कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी के गरीबों को सालाना 72000 देने संबंधी बयान पर सवाल उठाया। कहा, राहुल गांधी यह कैसे पूरा करेंगे स्पष्ट करें। वादा वही करना चाहिए जो पूरा किया जा सके।

उन्होंने कहा कि विपक्षी लगातार सेना का अपमान कर रहे है और इनका कोई विकास मॉडल नही है। विपक्ष का एजेंडा सिर्फ मोदी जी को हटाना है। उन्होंने बिना नाम लिए राहुल गांधी की तरफ इशारा करते हुए कार्यकर्ताओं से सवाल किया कि एक खानदान का बेटा बड़ा हो गया है, तो क्या उसको बिना योग्यता के ही प्रधानमंत्री बना देना चाहिए? इस बात पर जोरदार ठहाके लगे। उन्होंने भाजपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों का भी उल्लेख किया। लोक सभा चुनाव को जिताने के लिए बूथ पर डटे रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा 'पुराना दौर बदलेगा, कुछ तुम बदलो कुछ हम बदले तभी तो यह जमाना बदलेगा।'

इस मौके पर सांसद प्रियंका सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, लोक सभा संयोजक संतोष सिंह, लोक सभा प्रभारी जमुना प्रसाद चतुर्वेदी, जिला सह प्रभारी गोविद पांडेय, विधायक शरद अवस्थी, उपेंद्र रावत, राम नरेश रावत, बैजनाथ रावत, साकेंद्र प्रताप वर्मा, पूर्व एमएलसी हरगोविन्द सिंह, पूर्व मंत्री संग्राम सिंह वर्मा, रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, हर्षित वर्मा, सन्दीप गुप्ता, ओमप्रकाश अवस्थी, शील रत्न मिहिर, रचना श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी