मुख्यमंत्री योगी बाढ़ से स्थाई निदान के ल‍िए प्रयासरत: बलदेव सिंह ओलख

बाराबंकी में शक्ति विभाग व पिछड़ा वर्ग एवं समाजकल्याण विभाग के राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख ने शनिवार को बाढ़ की स्थिति पर पुलिस लाइन के सभागार में बैठक की।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 01:26 PM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 04:26 PM (IST)
मुख्यमंत्री योगी बाढ़ से स्थाई निदान के ल‍िए प्रयासरत: बलदेव सिंह ओलख
मुख्यमंत्री योगी बाढ़ से स्थाई निदान के ल‍िए प्रयासरत: बलदेव सिंह ओलख

बाराबंकी, जेएनएन। जल शक्ति विभाग के राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओखल ने शनिवार को पुलिस लाइन के सभागार में बैठक की। जिसमें उन्होंने बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्यों की समीक्षा डीएम व एसपी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की। बैठक के बाद 18 बाढ़ पीड़ितों को राशन किट का वितरण भी किया।

मंत्री अनिल राजभर ने बाढ़ की समस्या के स्थाई समाधान के सवाल पर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ समस्या के स्थाई समाधान के लिए प्रयासरत हैं। पिछले साल से दो गुना पानी सरयू नदी में आया लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। तटवर्ती गांवों के बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री, उपचार, पशुओं के चारे की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही हम बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने आए हैं। मुख्यमंत्री हर जिले के बाढ़ पीड़ितों का हाल लेते हैं। बाढ़ इलाके के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए भी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। समीक्षा बैठक में डीएम डॉ.आदर्श सिंह ने बताया कि बाढ़ से 80 गांव प्रभावित हुए। जिसमें से 45 गांवों की आबादी व खेती दोनों प्रभावित हुआ।

chat bot
आपका साथी