अब भोर में तीन बजे से सुबह सात बजे तक लगेगी मंडी

भोर तीन बजे से सुबह सात बजे तक लगेगी मंडी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Apr 2020 10:59 PM (IST) Updated:Sat, 04 Apr 2020 06:03 AM (IST)
अब भोर में तीन बजे से सुबह सात बजे तक लगेगी मंडी
अब भोर में तीन बजे से सुबह सात बजे तक लगेगी मंडी

बाराबंकी : सब्जी एवं फल मंडी अब भोर तीन बजे से सुबह सात बजे तक लगेगी। लॉक डाउन के दौरान उचित शारीरिक दूरी का अनुपालन नवीन मंडी में न होने के लेते डीएम डॉ. आदर्श सिंह के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। इससे संबंधित फोटो दैनिक जागरण ने एक अप्रैल के अंक में प्रकाशित की थी।

लॉकडाउन शुरू होने के बाद से नवीन मंडी में फुटकर सामान खरीदने वाले भी पहुंच रहे हैं। ऐसे में मंडी में एक मीटर की निर्धारित शारीरिक दूरी का मानक टूट रहा था। हालांकि, अधिकांश आढ़तिया शारीरिक दूरी का अनुपालन भी कर रहे थे। नवीन मंडी के सचिव धनंजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एसडीएम सदर अभय कुमार पांडेय ने भी मंडी का भ्रमण किया। भीड़ के ²ष्टिगत भोर तीन बजे से सुबह सात बजे तक मंडी संचालित किए जाने का निर्णय लिया गया है। वहीं कुछ आढ़तिया समय बढ़ाने की मांग भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सुबह तीन बजे से मंडी संचालन उन किसानों के लिए कष्टकारी होगा जो हर रोज ताजी सब्जियां मंडी में लेकर आते थे।

chat bot
आपका साथी