सरकार की गलत नीतियों से व्यापारी हो रहा परेशान: धर्मराज

संवादसूत्र, बाराबंकी : व्यापारियों की असली हमदर्द समाजवादी पार्टी है। भाजपा सरकार में व्यापा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 May 2018 09:08 PM (IST) Updated:Tue, 01 May 2018 09:08 PM (IST)
सरकार की गलत नीतियों से व्यापारी हो रहा परेशान: धर्मराज
सरकार की गलत नीतियों से व्यापारी हो रहा परेशान: धर्मराज

संवादसूत्र, बाराबंकी : व्यापारियों की असली हमदर्द समाजवादी पार्टी है। भाजपा सरकार में व्यापारी पीड़ित हो रहा है। यह बात मंगलवार को देवा के माती चौराहे के पास संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के देवा इकाई का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह में सदर विधायक धर्मराज ¨सह उर्फ सुरेश यादव ने कही।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का व्यापारी बहुत ज्यादा परेशान है, भाजपा सरकार की गलत नीतियों से बेवजह सभी को परेशान किया जा रहा है। हर तरह का व्यापारी चाहे वह छोटा हो या बड़ा सभी परेशान है। सरकार नित्य नए-नए नियम बनाकर सभी को परेशान कर रही है। व्यापारियों ने सदर विधायक को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संगठन प्रदेश अध्यक्ष अंजनी पांडे, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, आनन्द शर्मा, राकेश यादव, सौरभ कुमार, सतीश कुमार, प्रमोद विश्वकर्मा, रिजवान संजय, मुकेश रावत, जयराम रावत, अरविन्द यादव, विनोद यादव सहित काफी संख्या में व्यापारी शामिल रहे।

समीक्षा बैठक की

मसौली :मंगलवार को सपा जिला महासचिव अनिल यादव ने विधानसभा कार्यालय मसौली चौराहे पर जैदपुर के कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में संगठन के कार्यों एव प्रचार प्रसार को गति देने का आहवान किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी