कस्तूरबा गांधी विद्यालय में फूड प्वॉइज¨नग

-बालिकाएं हुईं बीमार, सीएचसी पर कराया गया भर्ती संवादसूत्र, विशुनपुर (बाराबंकी) : बुधवा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Apr 2018 11:56 PM (IST) Updated:Wed, 25 Apr 2018 11:56 PM (IST)
कस्तूरबा गांधी विद्यालय में फूड प्वॉइज¨नग
कस्तूरबा गांधी विद्यालय में फूड प्वॉइज¨नग

-बालिकाएं हुईं बीमार, सीएचसी पर कराया गया भर्ती

संवादसूत्र, विशुनपुर (बाराबंकी) : बुधवार की सुबह देवा के मुजीबपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की कुछ छात्राएं फूड प्वॉइज¨नग का शिकार हो गईं। छात्राओं को तुरंत सीएचसी ले जाया गया। जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी।

विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा हिना, तोशी और तहमीना को सुबह पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत हुई। वार्डेन ने इसकी सूचना बीईओ को दी। बीईओ मनमोहन ¨सह ने बालिकाओं को तुरंत एंबुलेंस से देवा सीएचसी भेजा। जहाँ डॉक्टरों ने उनका उपचार किया। एक दो घंटे बाद छात्राओं को छुट्टी दे दी गयी। बीईओ ने बताया कि छात्राओं को रात के भोजन में राजमा और चावल परोसा गया था। सुबह नाश्ते में मटर दी गयी थी। संभवत: गर्मी और अपच के चलते बालिकाओं को पेट दर्द की शिकायत हुई। सभी बच्चियां इलाज के बाद स्वस्थ हैं। विद्यालय की गर्मी की वजह से वार्डेन को बच्चों को पौष्टिक और सुपाच्य भोजन देने के लिए कहा गया है।

chat bot
आपका साथी