दिव्यांग की बेटी बनी एक दिन की जिला प्रोबेशन अधिकारी

दिव्यांग की बेटी को एक दिन का जिला प्रोबेशन अधिकारी बनाया गया। डीपीओ का चार्ज संभालते ही छात्रा ने तेवर दिखाए और पत्रावलियां तलब की। पटलों का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 11:19 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 11:19 PM (IST)
दिव्यांग की बेटी बनी एक दिन की जिला प्रोबेशन अधिकारी
दिव्यांग की बेटी बनी एक दिन की जिला प्रोबेशन अधिकारी

बाराबंकी : दिव्यांग की बेटी को एक दिन का जिला प्रोबेशन अधिकारी बनाया गया। डीपीओ का चार्ज संभालते ही छात्रा ने तेवर दिखाए और पत्रावलियां तलब की। पटलों का निरीक्षण किया। लिपिकों को चेतावनी दी और सुधरने का भी मौका दिया। योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। वहीं, एक छात्रा को एक दिन का महिला थानाध्यक्ष बनाया गया। मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं तथा महिलाओं के सांकेतिक भूमिका निर्वहन मेगा इवेंट हुआ। डीपीओ डा. पल्लवी सिंह ने ऐसी बेटी को एक दिन का जिला प्रोबेशन अधिकारी बनाया, जिसके पिता दिलावर विश्वकर्मा गरीब होने के साथ ही दिव्यांग भी हैं। टिकैतनगर की रहने वाली तनुजा विश्वकर्मा को एक दिन का जिला प्रोबेशन अधिकारी बनाया गया। छात्रा कक्षा 12 की टापर रह चुकी है, अब वह आइआइटी की तैयारी कर रही है। तनुजा ने योजनाओं से संबंधित पत्रावलियां मांगी। निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा और मुख्यमंत्री बाल सेवा सामान्य योजनाओं के पात्रों की फाइल देखी। रानीलक्ष्मीबाई, मिशन शक्ति, बाल संरक्षण, संप्रेक्षण गृह आदि के बारे में जानकारी ली। साथ ही लिपिकों को चेतावनी दी कि गरीब और पात्रों तक विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। लिपिकों के पटल पर जाकर कामकाज जाना और कार्यशैली में सुधार लाने को कहा। अच्छा काम करने वाले लिपिकों का उत्साह भी बढ़ाया। वहीं, श्री साईं इंटर कालेज की हाईस्कूल की छात्रा प्रेरणा अंतरिक्ष एक दिन महिला थानाध्यक्ष बनीं। उन्होंने अपराध, हेल्पलाइन नंबर से दर्ज प्रकरण के बारे में जाना। महिला सशक्तीकरण का दिया संदेश : जिला प्रोबेशन अधिकारी डा. पल्लवी सिंह ने बताया कि एक दिन की नायिका बनाकर छात्रा या महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल है। ताकि भविष्य में जब भी विभागों से कोई जरूरत पड़े, छात्राएं बेहिचक कार्यालय में जाकर जरूरी जानकारी जुटा सकें। तनुजा में आगे बढ़ने की इच्छाशक्ति देखी गई।

chat bot
आपका साथी