दो संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव, कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज

लगातार मिल रहे कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट मिलने से अब जिले के लिए सुखद खबर आई है। सुलतानपुर के कोविड अस्पताल में जिले के दो पॉजीटिव मरीजों का जहां इलाज चल रहा था। अब दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने दोनों की निगेटिव रिपोर्ट आने की पुष्टि भी की है। यह दोनों लोग हैदरगढ़ के रहने वाले हैं। दोनों के सैंपल 19 मई को भेजी गई थी। जिन 79 लोगों के सैंपल निगेटिव आई है उनमें इन दोनों लोगों की भी रिपोर्ट निगेटिव आई है। दोनों को उनके घर के लिए डिस्चार्ज किया गया है। दोनों को 14 दिन तक घर पर होम क्वांरटाइन रहना होगा। डीएम ने कहा कि वायरस से डरने की नही डट के मुकाबला करने की आवश्यकता है। सतर्क रहे तथा सुरक्षित रहे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 May 2020 11:41 PM (IST) Updated:Fri, 22 May 2020 11:41 PM (IST)
दो संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव, कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज
दो संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव, कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज

बाराबंकी : कोरोना संक्रमण के दौरान लगातार मिल रहे कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट मिलने से अब जिले के लिए सुखद खबर आई है। सुलतानपुर के कुड़वार स्थित कोविड अस्पताल में जिले के दो पॉजीटिव मरीजों का जहां इलाज चल रहा था। अब दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह व्यक्ति हैदरगढ़ के ठाकुरद्वारा वार्ड और सुबेहा क्षेत्र के मरुई के रहने वाले हैं। डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने दोनों की निगेटिव रिपोर्ट आने की पुष्टि भी की है। यह दोनों लोग हैदरगढ़ के रहने वाले हैं। दोनों के सैंपल 19 मई को भेजे गई थी। जिन 79 लोगों के सैंपल निगेटिव आई है उनमें इन दोनों लोगों की भी रिपोर्ट निगेटिव आई है। दोनों को उनके घर के लिए डिस्चार्ज किया गया है। दोनों को 14 दिन तक घर पर होम क्वांरटाइन रहना होगा। बताते चलें कि जिले में गुरुवार को नौ लोग कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद संक्रमितों की संख्या 130 हो गई थी। हैदरगढ़ क्षेत्र के दो व्यक्तियों के डिस्चार्ज होने के बाद कोरोना संक्रमित सक्रिय केसों की 128 हो गई है।

हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पुलिस गश्त तेज, आवागमन प्रतिबंधित : कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद शुक्रवार को जिले में प्रशासन अलर्ट रहा। शहर व ग्रामीण क्षेत्र के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पुलिस की सख्ती दिखी। दुकानें बंद रही। लोगों का आवागमन भी प्रतिबंधित दिखा। शहर के धनोखर से लेकर घंटाघर, पुलिस चौकी तक सीमा सील रही। आवागमन प्रतिबंधित करने के साथ पुलिस गश्त भी तेज रही। डीएम डॉ. आदर्श सिंह, एसपी अरविद चतुर्वेदी आदि ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों का निरीक्षण किया। दोपहर करीब 12 बजे शहर के अन्य मुहल्लों में खुली दुकानों को भी पुलिस ने बंद करा दिया। सिर्फ दवा व किराने की दुकानें खुली रहीं।

बेहतर कार्य न करने पर प्रधानाध्यापक के निलंबन के आदेश : डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने रामनगर क्षेत्र के लोहटी जेई गांव पहुंचकर निरीक्षण कर ग्रामीणों को शारीरिक दूरी का पालन करने के निर्देश दिए। निगरानी समिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। निगरानी समिति के बेहतर कार्य न करने पर प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का आदेश दिया। 21 दिन क्वांरटाइन पर डीएम ने होम क्वांरटाइन लोगों की प्रतिदिन फोटो खींचकर भेजने के लिए कहा।

कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए जाने के बाद दरियाबाद नगर के एक मुहल्ले को हॉटस्पॉट घोषित कर 250 मीटर परिधि को कंटेंमेंटट जोन घोषित किया गया। एसडीएम राजीव शुक्ला ने बताया कि कि 21 मई की रात्रि से 10 जून की रात्रि 10 बजे तक यह इलाका अस्थाई रूप से सील रहेगा। अपरिहार्य स्थिति में प्रवेश व निकास, वाहनों का संचालन को छोड़कर प्रतिबंध की घोषणा की गई है।

chat bot
आपका साथी