बच्चा चोरी के आरोप में युवक की पिटाई, गिरफ्तार

- सीतापुर के दो वर्षीय बच्चे के अपहरण का है आरोप

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Sep 2019 12:02 AM (IST) Updated:Mon, 09 Sep 2019 06:21 AM (IST)
बच्चा चोरी के आरोप में युवक की पिटाई, गिरफ्तार
बच्चा चोरी के आरोप में युवक की पिटाई, गिरफ्तार

बाराबंकी : बच्चा चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक को भीड़ ने पीटना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली पहुंचे बच्चे के परिवारजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। आरोपित से पुलिस पूछताछ कर रही है।

कोतवाली नगर के मुहल्ला बेगमगंज निवासी मोहम्मद अफरोज के यहां सीतापुर निवासी इरशाद की पत्नी निम्मार अपने दो वर्षीय पुत्र मो. हम्माद के साथ आए हुए थे। आरोप है कि वह लोग वापसी की तैयारी कर रहे थे और घर के बाहर खड़े थे तभी हम्माद अचानक गायब हो गया। परिवारजन ने तलाश शुरू की, पर उसका पता नहीं चला। तभी पड़ोस में रहने वाले अलताफ बाइक से बच्चे की तलाश में निकला। उसे चंद कदम की दूरी पर बच्चा मिल गया। आरोप है कि एक युवक उसका हाथ पकड़कर ले जा रहा था। इतनी देर में बच्चा चोर का शोर मच गया और भीड़ एकत्र होकर मारने लगी। तभी कुछ लोगों ने उसे एक कपड़े के शोरूम में बंदकर दिया। थाना क्षेत्र के ग्राम कलापुर निवासी प्रमोद कुमार को पुलिस कोतवाली ने आई। प्रमोद ने बताया कि वह मजदूरी करने आया था बच्चा उसके पीछे आ रहा था, लेकिन उसे कुछ नहीं पता। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

chat bot
आपका साथी