बाराबंकी में आचार संहिता का उल्लंघन करने पर प्रत्याशी पति समेत 50 पर मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति निकाली थी रैली

जिले में नगर निकाय चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन के दो मामले दर्ज किए गए हैं। आचार संहिता के साथ यह धारा 144 का भी उल्लंघन है। बंकी में प्रत्याशी पति समेत 50 पर मुकदमा लिखा गया है। वहीं नगर पालिका में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

By Deepak MishraEdited By: Publish:Mon, 01 May 2023 01:53 AM (IST) Updated:Mon, 01 May 2023 01:53 AM (IST)
बाराबंकी में आचार संहिता का उल्लंघन करने पर प्रत्याशी पति समेत 50 पर मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति निकाली थी रैली
आचार संहिता उल्लंघन में प्रत्याशी के पति समेत 50 पर मुकदमा

बाराबंकी, जागरण टीम: जिले में नगर निकाय चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन के दो मामले दर्ज किए गए हैं। आचार संहिता के साथ यह धारा 144 का भी उल्लंघन है। बंकी में प्रत्याशी पति समेत 50 पर मुकदमा लिखा गया है। वहीं, नगर पालिका में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। 

बंकी नगर पंचायत में एक निर्दल प्रत्याशी के पति श्याम सिंह सैकड़ों लोगों के साथ बिना अनुमति के रैली निकाल रहे थे। इसका उपजिलाधिकारी ने संज्ञान लिया और मौके पर पुलिस भेजकर रैली निकालने का सत्यापन कराया। पुलिस ने रैली को बंद कराया। श्याम सिंह और उनके समर्थकों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। 

वहीं, नगर पालिका नवाबगंज के पीरबटावन में निर्दल प्रत्याशी के पक्ष में कुछ लोग एकत्र थे। नारेबाजी कर रहे थे। नगर कोतवाली पुलिस ने यहां भी अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि नगर निकाय चुनाव 2023 के यह पहले मुकदमे हैं। किसी ने भी आचार संहिता या धारा 144 का उल्लंघन किया तो उस पर मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी