हैदरगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रथ का स्वागत किया

सैकड़ों युवा मतदाताओं को जिनका आगामी लोकसभा चुनाव में प्रथम मतदान का अवसर है। उन्हें यह संकल्प दिलाया गया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में उनका पहला वोट देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाएगा। डिजिटल रथ के माध्यम से मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम संयोजक युवा मोर्चा के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रजत मिश्रा की अगुवाई में तमाम युवा कार्यकर्ताओं ने ग्राम्यांचल महाविद्यालय जाकर मोदी को वोट करने के लिए संकल्प कराया। कार्यक्रम की शुरूआत पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित ने की। कार्यक्रम में भाजयुमो जिला मंत्री अमित मिश्रा, भाजपा नगर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Feb 2019 12:30 AM (IST) Updated:Sat, 09 Feb 2019 12:30 AM (IST)
हैदरगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रथ का स्वागत किया
हैदरगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रथ का स्वागत किया

बाराबंकी: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पहला वोट मोदी को अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र हैदरगढ़ में प्रदेश से आए डिजिटल रथ का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

सैकड़ों युवा मतदाताओं को जिनका आगामी लोकसभा चुनाव में प्रथम मतदान का अवसर है। उन्हें यह संकल्प दिलाया गया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में उनका पहला वोट देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाएगा। डिजिटल रथ के माध्यम से मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम संयोजक युवा मोर्चा के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रजत मिश्रा की अगुवाई में तमाम युवा कार्यकर्ताओं ने ग्राम्यांचल महाविद्यालय पर मोदी को वोट करने के लिए संकल्प कराया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित ने की। भाजयुमो जिला मंत्री अमित मिश्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष विकास पांडे, मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान, महामंत्री रवि शर्मा, नन्हें तिवारी, शुभम त्रिपाठी, विकास तिवारी, नितिन मौर्य, शिवा वर्मा आदि रहे।

chat bot
आपका साथी