भीषण बारिश, गिरी दीवार, महिला जख्मी

बाराबंकी : शुक्रवार को हुई भीषण बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। 26 मिली मीटर बारि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Sep 2017 11:42 PM (IST) Updated:Fri, 22 Sep 2017 11:42 PM (IST)
भीषण बारिश, गिरी दीवार, महिला जख्मी
भीषण बारिश, गिरी दीवार, महिला जख्मी

बाराबंकी : शुक्रवार को हुई भीषण बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। 26 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं गुरुवार से हो रही बारिश के चलते दीवार गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को सीएचसी बनीकोडर में भर्ती कराया गया है।

गिरी दीवार: रामसनेहीघाट : गुरुवार की रात 12 बजे थाना असंदरा अन्तर्गत ग्राम अमहिया में गांव के विजय बहादुर की पत्नी सीता देवी बारिश होने के कारण अपने घर के अंदर सो रही थी। बारिश के साथ चल रही तूफानी हवा से घर की कच्ची मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे से महिला दब गई। उसकी चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग दौड़े और मिट्टी हटाकर उसे बाहर निकाला। तहसीलदार पंकज दीक्षित ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। हल्का लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार सहायता दी जाएगी।

जन-जीवन अस्त-व्यस्त: तेज बारिश के चलते जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शहर में जगह-जगह जलभराव होने से आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। केडी ¨सह बाबू स्टेडियम, राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान, पुलिस लाइन मैदान सहित शहर के लखपेड़ाबाग, जलालपुर, दयानंदनगर, पैसार के मुख्या मार्ग, खलरिया सहित विभिन्न जगहों पर जलभराव हो गया। लोगो को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

chat bot
आपका साथी