मोबाइल चोरी के आरोप की प्रताड़ना से आजिज किशोरी ने दी जान

शहर में एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे से लटकता मिला।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:29 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:29 PM (IST)
मोबाइल चोरी के आरोप की प्रताड़ना से आजिज किशोरी ने दी जान
मोबाइल चोरी के आरोप की प्रताड़ना से आजिज किशोरी ने दी जान

बाराबंकी : शहर में एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे से लटकता मिला। आरोप है कि किशोरी पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए इतना प्रताड़ित किया गया कि उसने जान दे दी।

कोतवाली नगर के मुहल्ला सत्यप्रेमी नगर में रहने वाले अनिरुद्ध द्विवेदी टैक्सी चालक हैं। मंगलवार सुबह वह ड्यूटी पर चले गए और उसकी मां रमा देवी घरों में खाना पकाने चली गई। घर पर अनिरुद्ध की 17 वर्षीय पुत्री श्रुति ही थी। करीब नौ बजे बाबा सुनीत घर पहुंचे तो श्रुति का शव कमरे में फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पीआरवी और कोतवाली पुलिस पहुंची। पूछताछ में परिवारजन ने बताया कि 20 सितंबर को मुहल्ले के प्रवीण कुमार श्रीवास्तव उर्फ पप्पू का मोबाइल गायब हो गया था। श्रुति पर चोरी का आरोप लगाते हुए वह उसे प्रताड़ित कर रहे थे। इस कारण श्रुति ने जान दे दी है। नगर कोतवाल अमर सिंह ने बताया कि आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की तहरीर मिली है कार्रवाई की जा रही है। दी नामजद तहरीर : पिता ने तहरीर दी है कि पुत्री सोमवार को पप्पू के घर गेहूं लेने गई थी और उसका मोबाइल चोरी हो गया था। इसलिए उस पर शक कर रहा था। मोबाइल वापस करने के लिए वह श्रुति को धमका रहे थे। यही नहीं तमंचा दिखाकर हत्या करने की धमकी दी थी। 13 साल बाद आई मां : अनिरुद्ध का करीब 13 साल पहले अपनी पत्नी से तलाक हो गया था, लेकिन मौत की सूचना पर पहुंची। अनिरुद्ध ने बताया कि तलाक के बाद पुत्र, मां और पुत्री मेरे साथ रहती थी।

chat bot
आपका साथी