बंद मिले आधा दर्जन आंगनबाड़ी केंद्र

बाराबंकी : बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा गुरुवार को दर्जनभर आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया ग

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 May 2017 11:44 PM (IST) Updated:Thu, 25 May 2017 11:44 PM (IST)
बंद मिले आधा दर्जन आंगनबाड़ी केंद्र
बंद मिले आधा दर्जन आंगनबाड़ी केंद्र

बाराबंकी : बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा गुरुवार को दर्जनभर आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

इनमें से लगभग आधा दर्जन केंद्र बंद मिले। सीडीपीओ ने इन केंद्रों की कार्यकत्रियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा है। विकास खंड सूरतगंज के बाल विकास परियोजना विभाग के अधिकारी कमलेश कुमार यादव ने गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे आंगनबाड़ी केंद्र फूलपुर प्रथम का निरीक्षण किया। वहां कार्यकत्री सरोज कुमारी व सहायिका दोनों नदारद थीं और केंद्र पर ताला बंद मिला। केंद्र के चारों ओर गंदगी का अंबार लगा था। बच्चों की जगह बकरी बैठी हुई मिली। दस बजे बरैया केंद्र का निरीक्षण किया गया। इसमें प्रथम में कार्यकत्री मंजू देवी व द्वितीय में कार्यकत्री नीला उपस्थित नहीं थीं। दोनों केंद्रों पर सहायिका उपस्थित थीं। दस बजकर दस मिनट पर रूहेरा प्रथम व द्वितीय केंद्र का निरीक्षण किया गया। इसमें भी कार्यकत्री रामदुलारी व किशोरी के साथ सहायिका अनुपस्थित थी। केंद्र पर ताला लटक रहा था। दस बजकर बीस मिनट पर आंगनबाड़ी केंद्र तेलवाय का निरीक्षण किया गया। वहां भी ताला बंद मिला। आंगनबाड़ी केंद्र महमूदपुर संचालित होता मिला। इसी क्रम में नन्दऊपारा केंद्र का निरीक्षण किया गया। वहां कार्यकत्री सुधा ¨सह व सहायिका मायावती तो उपस्थित मिलीं, परंतु बच्चे नदारद थे।

पूर्व में भी दिया जा चुका नोटिस

पूर्व में भी आंगनबाड़ी केंद्र खंहेरा प्रथम, बसंतपुर प्रथम, अमेरा द्वितीय समेत कई केंद्रों का निरीक्षण कई दिनों पूर्व किया गया था। इसमें बंद मिले केंद्रों की कार्यकत्रियों को नोटिस जारी किया जा चुका है।

नहीं मिला वाहन

सीडीपीओ को केंद्रों के निरीक्षण के लिए विभाग द्वारा वाहन न मिलने के चलते काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है।

chat bot
आपका साथी