फाग खेलन बरसाने में आए नटवर नंद किशोर

बाराबंकी : सोमवार को सांस्कृतिक पंडाल में ब्रज के रंग बिखरे। ब्रज के लोकनृत्यों से पूरा पंडाल कृष्णम

By Edited By: Publish:Tue, 25 Oct 2016 12:32 AM (IST) Updated:Tue, 25 Oct 2016 12:32 AM (IST)
फाग खेलन बरसाने में आए नटवर नंद किशोर

बाराबंकी : सोमवार को सांस्कृतिक पंडाल में ब्रज के रंग बिखरे। ब्रज के लोकनृत्यों से पूरा पंडाल कृष्णमय रहा। राधा कृष्ण की युगल जोड़ी से जुड़े प्रेम और होली गीतों पर दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। यश भारती पुरस्कार से सम्मानित गीतांजलि शर्मा ग्रुप ने मयूर रास, लट्ठमार होली और फूलों की होली गीतों पर मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने मयूर नृत्य पर प्रस्तुत भजन 'आयो रसिया मोर बन आयो रसिया' से की। इसके बाद 'सांवरिया आजा रे आजा तेरी बाट निहारे राधा' प्रस्तुत किया। इसके बाद होली गीत 'फाग खेलन बरसाने में आए हैं नटवर नंदकिशोर' प्रस्तुत किया। इसके बाद 'अनुपम माधुरी जोड़ी हमारे श्याम श्यामा' की प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने 'आय जइयो बरसाने में लाठन का मजा चखाय दूंगी' पर लट्ठमार होली गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद उन्होंने ब्रज के कई अन्य लोकनृत्य प्रस्तुत किए। कार्यकम में तनवी शर्मा, गीतांजलि शर्मा, मंजू बघेल, स्वाति ¨सह, लोकेश शर्मा, दिव्या ¨सह, अन्नू चौधरी और माधवाचार्य ने प्रस्तुति दी। कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित गीतांजलि शर्मा ने विदेशों में भी काफी शो किए हैं। शास्त्रीय नृत्यांगना गीतांजलि ने कई सीरियल में भी काम किया है। सोमवार को उनकी प्रस्तुति ने ऐसा समां बांधा कि कार्यक्रम के दौरान पंडाल तालियों से गूंजता रहा।

chat bot
आपका साथी